Wednesday, February 25, 2026
spot_img
HomeNationalचुनाव बैलेट पेपर से होता तो जीत का अंतर लाखों में होता,

चुनाव बैलेट पेपर से होता तो जीत का अंतर लाखों में होता,

शकील 

अखिलेश ने मायावती समेत अभी सहयोगी दलों और मतदाताओं का शुक्रिया अदा किया , बोले मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री की हुई हार राष्ट्रवाद के झूठे नाम पर जनता को धोखा देने का काम किया है।।उसी का ये परिणाम है

लखनऊ :समाजवादी पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा के उपचुनाव में सपा प्रत्याशियों की जीत पर बहुत ज़्यादा उत्साहित दिखे उहोनी दावा किया कि अगर चुनाव ई वी एम के स्थान पर बैलेट पेपर से होता तो जीत का अंतर हज़ारों में नहीं बल्कि लाखों में होता।  अखिलेश यादव आज पार्टी कार्यलय में पत्रकारों से बात कर रहे थे।  उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोकसभा चुनाव से राजनैतिक संदेश हमेशा जाता है।

मुख्यममंत्री और उप मुख्यमंत्री के छेत्र में जनता का इतना गुस्सा है तो बाकी जनता का क्या हाल होगा जो कानून की धज्जियां उड़ाई उसी का ये परिणाम है। इस अवसर पर उन्होने विशेष रूप से दोनों लोकसभा की जनता और बसपा सुप्रीमो मायावती समेत निषाद पार्टी , राष्ट्रिय लोकदल के अजीत सिंह , पीस पार्टी , एन सी पी, सभी कम्युनिस्ट पार्टयों समेत सभी उन दलों का शुक्रिया अदा किया जिन्होने उनके प्रत्याशी का समर्थ किया था। अगर सदन में कहा जाय कि मैं ईद नही मनाता हु ।। ये शब्द है उनके ।।ये उसी का परिणाम है। हमे क्या क्या नही कहा गया। साँप चूचूंदर से लेकर चोर चोर मौसेरे भाई तक कहा गया। अखिलेश यादव ने कहा कि  जो आज परिणाम आया है मैं कह सकता हु जो आंकड़े आ रहे लाखों लोगों ने वोट किया है।। इस जीत से कइयों का सपना पूरा हुआ है भाजपा ने जो बड़े बड़े वादे किए गए थे जो संकल्प पत्र में बोला गया एक भो वादे पर बीजेपी खरी नही उतरी उसी का ये परिणाम है। सोशल जस्टिस की आवाज उठाने का काम किया। 2017 तक हम अपने काम गिनवाते रहे। लेकिन कल तक वो बोल रहे थे कि हमारे कारनामे बोल रहे है। लेकिन सभी बातों का जनता ने जवाब दिया है।राष्ट्रवाद के झूठे नाम पर जनता को धोखा देने का काम किया है।।उसी का ये परिणाम है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular