Friday, February 27, 2026
spot_img
HomeMarqueeघर के बाहर सो रही महिला से गाँव के ही दो युवकों...

घर के बाहर सो रही महिला से गाँव के ही दो युवकों ने किया गैंगरेप, एक को गांव वालो ने पकड़ा

जौनपुर/गौराबादशाहपुर |गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात घर के बाहर चारपाई पर सो रही एक 45 वर्षीया महिला के साथ गांव के ही रहने वाले दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।
पीड़िता के शोर मचाने पर जुटे ग्रामीणों ने एक आरोपित को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है, जबकि दूसरा फरार हो गया।
पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित महिला का पति खाड़ी देश में रहकर नौकरी करता है।
पत्नी अपनी सास के साथ गांव में रहती है। रविवार की रात भीषण गर्मी के चलते महिला अपनी सास के साथ घर के बाहर अलग अलग चारपाई पर सोयी थी।
देर रात गांव के ही सलमान और फैजल पहुंचे और मुंह दबाकर महिला से रेप किया। अपने को किसी तरह दोनों के चंगुल से छुड़ाकर महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुट गये।
आरोप है कि फैजल तो भाग निकला लेकिन आरोपी सलमान को लोगों ने पकड़कर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया।
गाँव का ही रहने वाले युवक सलमान बाहर रहकर नौकरी करता है ,जबकि फैजल गांव में रहकर छोटा मोटा कारोबार करता है। गाँव के मुस्लिम बस्ती के लोगो का कहना है कि रमजान से पवित्र महिने मे ऐसा करने वालो को खुदा नरक मे भी जगह नही देगा।
नवायुक्त थाना प्रभारी गौरा बादशाहपुर उदय प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर दोनों युवकों के विरुद्ध रेप की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दुसरे आरोपी की तलाश जारी है।
अजवद क़ासमी की रिपोर्ट
————————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular