JOIN US-9918956492———————————————————
अपने व्हाट्सप्प ग्रुप में 9918956492 को जोड़े—————————————-
मलिहाबाद लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद हरदोई रोड स्थित सलामत चौराहे पर घनें कोहरे के चलते देर रात दो ट्रकों में आमनें-सामनें की भिडन्त हो गयी। भिड़ंत इतनी तेज हुई की ट्रकों के परखच्चे उड़ गए ।घटना के कुछ देर बाद रोड पर खडे ट्रकों में पीछे से एक डाला भी जा घुसा। आमनें-सामनें हुये इस हादसें में दोनों ट्रक बुरी तरह से छतिग्रस्त हो गये।और चालकों को भी गम्भीर चोटें आयी है। देर रात घटना स्थल पर पंहुची पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद ड्राइवरों को बाहर निकालना और गम्भीर रूप से घायल ट्रक चालकों ट्रामा सेन्टर इलाज के लिए भेज दिया। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है।

कोतवाली सण्डीला कस्बे के मंडई निवासी नईम खां ने बताया कि शुक्रवार देर रात उनका ट्रक (यू0पी 78 वीएन 6078) पेप्सी लादकर सण्डीला से फैजाबाद जा रहा था। हरदोई के छन्दोइया निवासी चालक नसीम गाडी चला रहा था। लखनऊ-हरदोई राज्यमार्ग पर मलिहाबाद के सहिलामऊ चौराहे के पास घनें कोेहरे के चलते सामनें से आ रहे ट्रक ( पी बी 12 एम 9598) में आमनें सामनें की टक्कर हो गयी। जिसमें ट्रक छतिग्रस्त हो गया और चालक नसीम गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। वहीं लखनऊ की ओर से आ रहे ट्रक चालक को भी गम्भीर चोटें आयी है। मौके पर पंहुची पुलिस ने ट्रक में फसें चालकों को गम्भीर हालत में ट्रामा सेन्टर में भर्ती कराया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद सडक पर खडे ट्रकों में पीछे से आ रहा एक डाला भी जा घुसा।
https://www.youtube.com/watch?v=VRpNjJlLTY0&t=110s
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|





