मुर्गा की दुकानों को हटाने को ले कर हुए बवाल में हिरासत में लिए गए चार लोगों को छुड़ाने के लिए उलेमा कार्यकर्ताओं ने थाना घेरा
घण्टों वार्ता के बाद प्रशासन ने उलेमा कौंसिल के नेता सहित दो को रिहा किया

खेतासराय जौनपुर शुक्रवार की सुबह नगर के विद्यापीठ वार्ड में लबे सड़क मुर्ग़े की दुकान हटाने को ले कर दुकानदारों और पुलिस से झड़प हो गई थी ।पुलिस ने इस मामले में मुक़दमा कायम करते हुए 4 लोगो को हिरासत में ले लिया था इनमे उलेमा काउंसिल के नेता भी शामिल थे।शाम 7 बजे उलेमा काउंसिल के प्रदेश कोषाध्यक्ष शहाब अख्तर व युवा अध्यक्ष नुरुल होदा के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओ के साथ थाना का घेराव कर दिया ।बीच बीच मे नारेबाजी होती रही सूचना मिलने पर एस डी एम शाहगंज व सी ओ अजय श्रीवास्तव मौके पर आये ।9 बजे तक अधिकारियों से वार्ता चल रही थी ।एहतियातन सर्किल के थाने की फोसे व पी ए0 सी0 बुला ली गई थी ।। वार्ता के बाद उलेमा कार्यकर्ताओ को पुलिस ने आराम से थाने के गेट से बाहर कर दिया थाने से हट कर सड़क के किनारे खड़े हो गए ।अंदर उलेमा काउंसिल के नेताओ की वार्ता दो घण्टे चली अंत मे प्रशासन ने उलेमा कौंसिल के नगर अध्यक्ष अब्दुल सलाम को शान्ति भंग में निजी मुचलके पर SDM आवास से छोड़ा व एक अज्ञात आरोपी मिस्त्री को थाने से छोड़ा देर रात दोनों की रिहाई के बाद मामले का पटाक्षेप हुआ.

अजवद क़ासमी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





