गोमती सफाई अभियान में जुटेंगे भाजपाईलखनऊ । गोमती नदी की सफाई को लेकर प्रशासन द्वारा रविवार को होने वाले अभियान में भारतीय जनता पार्टी के मंत्री, विधायक सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता जुटेंगे।

महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि गंगा की सहायक नदी और लखनऊवासियों की जीवनदायिनी गोमतीनगर की सफाई के लिये पार्टी द्वारा बैठकर निर्णय किया गया कि कार्यकर्तागण इस अभियान में शामिल होंगे। अभियान रविवार को प्रातः 07ः30 बजे प्रारम्भ होगा जिसमें उ.प्र. सरकार के कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक, गोपाल टण्डन, डा. रीता बहुगुणा जोशी, स्वाती सिंह सुरेश तिवारी, डा. नीरज बोरा, सुरेश श्रीवास्तव, महानगर महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी, अंजनी श्रीवास्तव, पुष्कर शुक्ला, रामऔतार कनौजिया, सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबर





