विवेक खण्ड-३&४ जनकल्याण समिति एवं गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति के साथ मार्केट के दुकानदारों तथा स्थानीय निवासियों ने विवेक खण्ड-४ गोमतीनगर लखनऊ स्थित मार्केट में विदेशी एवं देशी शराब की दुकानों के खोलने के लिए के विरोध प्रदर्शन किया।

प्रर्दशन में महासमिति के महासचिव डॉ राघवेन्द्र शुक्ल, स्थानीय पार्षद संजय सिंह राठौर, पार्षद राम कुमार, वी के मिश्रा सहित कई महिलाएं भी प्रर्दशन में शामिल थी।

इस सम्बन्ध में जनकल्याण महासमिति के द्वारा स्थानीय प्रशासन व जन प्रतिनिधियों को पत्र लिखकर शराब की दुकानों के लिए विरोध किया है। महासमिति के सचिव रूप कुमार शर्मा ने बताया कि शराब की दुकानें बंद कराने के लिए माननीय श्री राजनाथ सिंह, केन्द्रीय गृहमंत्री, मुख्यमंत्री माननीय श्री आदित्य योगीनाथ जी, माननीय श्री आशुतोष टण्डन, कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार विरोधी जिलाधिकारी, लखनऊ को पत्र भेजे जा रहे हैं। शराब की दुकानों के बाहर रात में खुलेआम शराब पी जाती है तथा महिलाओं, लड़कियों का वहां से निकलना दूभर हो गया है। पास की पार्क में भी शराबियों का अड्डा बन गया है। शराब की दुकानों के लाइसेंस रद्द करने का अनुरोध किया गया है।

——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





