गृहमंत्री से मिले विभिन्न प्रतिनिधि मण्डललखनऊ। लखनऊ के सांसद एवं गृहमंत्री राजनाथ सिंह से विभिन्न प्रतिनिधि मण्डलांे ने वी.वी.आई.पी. गेस्ट हाउस पर मुलाकात की।

भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के महामंत्री पुष्कर शुक्ला ने बताया कि गृहमंत्री से प्रमुख रूप से रेलवे के रिटायर्ड प्रोटेक्शन फोर्स इम्प्लाइज एसोसिएशन के एस.के. शुक्ल, रूद्राक्ष वेलफेयर सोसाइटी के रोहित, राष्ट्रीय स्वरूप प्रेस से सम्पादक एवं प्रबंधक, महापौर संयुक्ता भाटिया के साथ व्यापारियों का प्रतिनिधि मण्डल, सिन्डीकेट बैंक का प्रतिनिधि मण्डल, सर्वजन हिताय संरक्षण समिति के शैलेन्द्र दुबे, भारतीय मजदूर संघ के जगदीश बाजपेयी, धानुक समाज के प्रतिनिधि मण्डल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने मुलाकात की।
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबर





