Thursday, March 19, 2026
spot_img
HomeMarqueeगिफ्ट खोलते ही दूल्हे के साथ तीन की मौत हो गई

गिफ्ट खोलते ही दूल्हे के साथ तीन की मौत हो गई

ओडिशा के बोलनगीर जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां पर एक नवविवाहित दंपति को एक शख्स ने रिसेप्शन में बॉम्ब दिया. जिसमें विस्फोट होते ही तीन लोगों की जान चली गई. वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. गंभीर घायलों में से एक दुल्हन भी है. वहीं मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. अभी तक गिफ्ट में बॉम्ब देने वाले शख्स के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आ सकी है.

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित दंपति की पांच दिन पहले शादी हुई थी, जिसके बाद उनके लिए रिसेप्शन का आयोजन किया गया था. इस दौरान लोग नवविवाहित दंपति को बधाई देते हुए उन्हें गिफ्ट दे रहे थे. इस बीच एक अज्ञात शख्स भी स्टेज पर पहुंचा और नवविवाहिता को तोहफा दिया. इस गिफ्ट में जोरदार विस्फोट हुआ, जिससे वहां मौजूद दूल्हे और उसकी दादी सहित तीन लोगों की मौत हो गई.

इस विस्फोट के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. लोगों की चीखों के बीच घायलों को अस्पताल ले जाया गया. राउरकेला के हॉस्पिटल में दूल्हे और उसकी दादी सहित एक अन्य को मृत घोषित कर दिया गया. वहीं गंभीर रूप से घायल दुल्हन को इलाज के लिए बुरला के अस्पताल रेफर कर दिया गया. डॉक्टरों के मुताबिक, घायल युवती की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है.

ब्लास्ट की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस ने परिवार की शिकायत दर्ज करने के साथ ही घटनास्थल और अस्पताल में मौजूद लोगों के बयान भी दर्ज किए. हालांकि, अभी तक ये साफ नहीं हो सका है कि बम देने वाला शख्स आखिर कौन था. आरोपी को ढूंढने के लिए पुलिस शादी में लगे कैमरों का भी सहारा ले रही है. साथ ही लोगों के बयानों के आधार पर आरोपी की पहचान की कोशिश की जा रही है.

https://www.youtube.com/watch?v=PBLx74WM1t8


9918956492 को अपने मोबाइल में avadhnama news के नाम से सेव करे और अपना नाम जिला हमे व्हाट्सएप्प करें 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular