जौनपुर तिलकधारी सिंह महाविद्यालय में आयोजित बीकाम प्रवेश परीक्षा के दौरान अपनी भतीजी को परीक्षा दिलाने कालेज पहुंचे पत्रकार विद्याधर राय विद्यार्थी उपाध्यक्ष क्रांतिकारी पत्रकार परिषद के साथ गेट पर तैनात गार्ड भुवाल सिंह द्वारा गाड़ी हटाने को लेकर बदसलूकी की गई। मामला संज्ञान में आते ही पत्रकारों में आक्रोश व्याप्त हो गया ।

पत्रकार द्वारा लाइन बाजार थाने पर लिखित शिकायत दर्ज होते ही पुलिस प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए टीडी कालेज चौकी इंचार्ज विनोद सिंह को मौके पर भेज जांच पड़ताल शुरू की तो कालेज प्रशासन के हाथ पांव फूल गये। मामले को तूल पकड़ता देख कालेज प्रशासन ने मुखिया प्राचार्य विनोद सिंह ने प्राक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों समेत माफी मांग कर मामले को रफा दफा करने भलाई समझी। और लगातार कालेज की बदनामी न हो इस बात की दुहाई देते रहे। सवाल उठता है कि जिस तरह से उक्त गार्ड भुवाल सिंह द्वारा दूर दराज से आने वाले छात्र छात्राओं के साथ बदसलूकी की जा रही है उससे शिक्षा के लिए विख्यात तिलकधारी महाविद्यालय की गरिमा धूल धूसरित हो रही है। कालेज प्रशासन अगर समय रहते नहीं चेता तो मनबढ़ गार्ड के कारनामे से कोई भी अप्रिय घटना घट सकती है, और गार्ड भुवाल सिंह का कारनामा जिला प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती खड़ा कर सकता है ।
अजवद क़ासमी की रिपोर्ट
————————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबर





