Monday, September 22, 2025
spot_img
HomeMarqueeगांव में बकरी चराने गई बालिका से दुष्कर्म का प्रयास

गांव में बकरी चराने गई बालिका से दुष्कर्म का प्रयास

join us-9918956492————–
जिले के मानपुर इलाके के एक गांव में बकरी चराने गई बालिका से दुष्कर्म का प्रयास हुआ। विरोध करने पर गांव के किशोर ने निर्ममतापूर्वक दस साल की बच्ची की लात-घूसों से पिटाई की। नाजुक अंगों पर आई चोटों और अधिक रक्तस्राव से बच्ची ने सोमवार देर रात दम तोड़ दिया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया।

गांव में बढ़ते तनाव को देखकर सशस्त्र पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधीक्षक मृगेन्द्र सिंह ने घटनास्थल का मौका मुआएना किया। एसपी का कहना है कि वारदात करने वाला आरोपी नाबालिग है। आरोपी की तलाश में दंबिश दी गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पूछताछ के बीच परिवार के लोगों ने बताया कि बालिका अपने घर की चार बकरियां चराने के लिए गांव के बाहर गई थी। शाम होने पर जब नहीं लौटी तो सभी को चिंता हुई। खोजते हुए पिता व अन्य लोग गांव के बाहर पहुंचे तो बच्ची बेहोश मिली। नाजुक अंग से रक्तस्राव हो रहा था। अस्पताल ले जाने से पहले ही मासूम ने दम तोड़ दिया। पीड़ित पक्ष की मानें तो बच्ची ने मरने से पहले सारी हकीकत बताई थी। फिलहाल पुलिस इन्हीं आरोपों के आधार पर किशोर की तलाश कर रही है। 

https://www.youtube.com/watch?v=WibAR5bvXQM


अवध न्यूज़ के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडिओ के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular