SATEESH SANGAM ———
गांधी प्रतिमा की सफाई कर मांगों पर बैठे सफाई कर्मचारी
गांधी प्रतिमा की सफाई कर पंचायती राज सफाई कर्मचरियों ने अपनी मुख्य मांगों को लेकर यूपी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
लखनऊ के जीपोओ पर स्थित गांधी प्रतिमा पर काफी दिनों से गंदगी पड़ी हुई थी जिसे राज ग्रामीण सफाई कर्मचरियों ने साफ कर स्वच्छता जागरुक कार्यक्रम का आयोजन कर सफाई की पहचान दिलाई।
आज पूरे प्रदेश के विभिन्न जनपदों में एकदिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिनमें मुख्य रुप से सफाई कर्मचरियों ने सफाई अभियान के तहत लोगों को जागरुक किया |
सफाई अभियान के बाद प्रदर्शन में उपस्थित यूपी पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला मंत्री मयंक ने बताया कि पूरे प्रदेश में ग्रामीण सफाई कर्मचरियों की अनदेखी की जा रही है। उन्हें 1900 ग्रेड पे व पदोन्नति से भी वंचित गया है |
आगे बताया कि हम प्रधानमंत्री जी के सपनों को साकार करने के लिए संकल्पित है किंतु सरकार को भी हम सफाई कर्मचरियों की समस्याओं का संग्यात लेना चाहिए। यदि जल्द ही हमारी समस्याओं पर अटल नहीं किया गया तो संगठन को बाध्य होकर बडा आंदोलन करना पड़ेगा।
संघ के जिला अध्यक्ष राम किशन ने अपनी मांगों को लेकर बताया कि पंचायत विभाग के सफाई कर्मचरियों से राजस्व ग्रामों में सफाई कार्य लिया जाए। सभी कर्मचरियों को ग्राम पंचायत अधिकारी के पदों पर पदोन्नति के अवसर प्रदान किया जाए।
सफाई कर्मचरियों को ग्रेड पे 1900 दिया जाए |
https://www.youtube.com/watch?v=WibAR5bvXQM