Thursday, March 5, 2026
spot_img
HomeMarqueeगन और तेज रफ्तार कारों का शौकीन है रॉकी यादव -

गन और तेज रफ्तार कारों का शौकीन है रॉकी यादव –

join us-9918956492—————–
बिहार के गया में 16 माह पहले हुए आदित्य मर्डर केस में कोर्ट ने गुरुवार को जदयू की निलंबित एमएलसी मनोरमा देवी के बेटे रॉकी यादव समेत तीन को दोषी ठहराया है। आपको बता दें कि रॉकी यादव नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप भी जीत चुका है। उसे घातक हथियार रखने का शौक था और इनकी तस्वीरें भी वो फेसबुक पर डालता रहता था। रॉकी इटली में बनी .380 बोर की बरेटा पिस्टल अपने पास रखता था।

रॉकी दिल्ली में पढ़ाई और फायरिंग क्लब में प्रैक्टिस साथ-साथ करता था। वह 2010 से नेशनल राइफल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया का सदस्य था। 2014 में आयोजित 57 वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में विजेता बनने के बाद रॉकी को सात हथियार रखने की अनुमति मिल गई थी।

पास नहीं देने पर मारी थी गोली –

आरोप है कि रॉकी ने 7 मई 2016 को बोधगया से गया लौटने वक्त रोड रेज के दौरान आदित्य की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आदित्य के साथ उसके चार दोस्त भी कार में सवार थे। लैंड रोवर पर सवार रॉकी और उसकी मां मनोरमा देवी के बॉडीगार्ड राजेश कुमार ने उन्हें रोका और पहले मारपीट की। जब आदित्य और उसके दोस्त भागने लगे तो फायरिंग की गई। गोली आदित्य के सिर में लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

गन और तेज रफ्तार कारों का शौकीन है रॉकी यादव –

रॉकी गन और तेज रफ्तार कारों का शौकीन रहा है। उस वक्त गया की सीनियर एसपी गरिमा मलिक ने बताया था कि उसने गोली मारने की बात पुलिस के सामने कबूल ली थी लेकिन मीडिया के सामने रॉकी अपने आपको निर्दोष बता रहा था। उसके फेसबुक प्रोफाइल को देखकर कहा जा सकता है कि हथियारों से उसे खासा लगाव है।

फेसबुक पर डाली हैं तस्वीरें –

रॉकी को हथियारों का शौक इतना है कि उसने अपने फेसबुक प्रोफाइल पर प्रतिबंधित हथियारों की तस्वीरें लगा रखी थीं। एक तस्वीर में सुरक्षाकर्मियों को मिलने वाले अत्याधुनिक हथियारों का ढ़ेर है। इस पोस्ट में विश्वकर्मा पूजा के मौके पर हथियारों की पूजा की बात कही गई है। कई लोगों ने इस पोस्ट पर कॉमेंट भी किया था कि नेता जी इतने हथियारों का क्या करोगे?दूसरी तस्वीर में वह हथियारबंद लोगों के साथ खड़ा है।

रॉकी को एयरफोर्स स्कूल में पढ़ाई के दौरान से ही शूटिंग का शौक था। निशानेबाजी करते हुए रॉकी यादव ने कई तस्वीरें अपनेे फेसबुक पेज पर डाली हैं।

जिस पिस्तौल से आदित्य की हत्या हुई वह रॉकी की ही थी –

रोडरेज मामले में आदित्य सचदेवा की जिस पिस्तौल से हत्या की गई है वो भी विदेशी थी और इसे यूके की ब्रेटा कंपनी ने बनाया है। बाजार में इसकी कीमत 16 लाख बताई गई है। इसका लाइसेंस रॉकी ने दिल्ली में बनवाया था। इसे दिल्ली पुलिस ने राकेश रंजन उर्फ रॉकी के नाम से जारी किया था। जानकारी के मुताबिक रॉकी को खेल कोटे से पिस्तौल का लाइसेंस दिया गया था।

जदयू की निलंबित एमएलसी मनोरमा देवी का बेटा है रॉकी –

रॉकी यादव पूर्व जदयू एमएलसी मनोरमा देवी का बेटा है। रॉकी के पास बंदूकों का लाइसेंस है और सत्ता की हनक इस कदर हावी रही कि इस तरह की घटना हुई। रॉकी ने शुरुआती पढ़ाई रांची के बिशप स्कॉट स्कूल से की है और उसके बाद दिल्ली के एयरफोर्स स्कूल से बारहवीं की पढ़ाई के बाद दिल्ली के जेएनयू से ग्रेजुएशन किया और

जेएनयू से ही वह एमए के फाइनल इयर की पढ़ाई कर रहा था। वह गर्मियों की छुट्टियां बिताने गया आया था। बता दें कि रॉकी का पिता बिंदी यादव भी बाहुबली है और उसपर कई आपराधिक केस दर्ज हैं। बिंदी यादव नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने के मामले में जेल भी जा चुका है।

https://www.youtube.com/watch?v=w6cdBpoBLvo


अवध न्यूज़ के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडिओ के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadh news सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular