खाद्य विभाग की टीम में नष्ट किया खोवा व छेने की मिठाई
गोरखपुर। होली में पकड़े गये खोवा को खाद्य विभाग ने तारामंडल के पास नष्ट किया गया। इस मौके पर अभिहित अधिकारी अजीत कुमार मुख्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार राय खाद सुरक्षा अधिकारी अजय कुमार सिंह नरेश तिवारी प्रतिमा त्रिपाठी सूचित प्रसाद नत्थू कुशवाहा आदि लोग शामिल रहे।

बता दें कि होली के त्यौहार पर खाद्य विभाग की छापेमारी में 6 कुंटल खोवा छेने की मिठाई आदि खाद सामग्री को पकड़ा गया था लेकिन कोई भी स्वामी उसे लेने नहीं आया इसलिए खाध विभाग की टीम ने आज तारामंडल के पास लगभग 6 कुंटल का खोवा जिसकी कीमत 1.5 लाख रूपये के खोवा व छेने की मिठाई को नष्ट किया गया।
विनय कुमार मिश्रा की रिपोर्ट





