Friday, April 3, 2026
spot_img
HomeMarqueeक्या यही वो स्वराज है जो हमारा जन्मसिद्ध अधिकार था ?

क्या यही वो स्वराज है जो हमारा जन्मसिद्ध अधिकार था ?

JOIN US-9918956492————————————————–
अपने व्हाट्सप्प ग्रुप में 9918956492 को जोड़े———————————- 
क्या यही वो स्वराज है जो हमारा जन्मसिद्ध अधिकार था ?

सजग नागरिक प्रताप चन्द्रा नें मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आपत्ति दर्ज कराई, पत्र में लिखा कि आज लखनऊ के लोकभवन में प्रदेश सरकार द्वारा लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी के स्वराज घोष की 101 वीं पर लखनऊ में हुए सम्मान समारोह में 1857 से अबतक के आज़ादी के नायकों और स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार वालों को बुलाना स्वागत योग्य है परन्तु अवसर पर तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हे आज़ादी दूंगा” का नारा देकर अंग्रेजों के दांत खट्टे करनें वाले नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के परिजनों को न बुलाना न सिर्फ अपमानजनक है बल्कि ये प्रमाणित करता है कि सरकार आज भी नेताजी को युद्ध अपराधी ही मानती है इसीलिए उनके परिजनों को सरकारी समारोह से दूर रखा गया |

लोकसभा के चुनाव के समय वर्त्तमान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा नेताजी के साथी कर्नल निजामुद्दीन के चरणों में आशीर्वाद लेने से लगा कि अब सरकार नेताजी समेत आज़ाद हिन्द फौज के सिपाहियों को युद्ध अपराधी के धब्बे से मुक्त कर उन्हें आज़ादी का सिपाही मानेगी परन्तु आज लखनऊ के कार्यक्रम में नेताजी की अनदेखी नें तय किया कि ये मात्र “त्वरित राष्ट्रवाद” है |
निश्चित ही देश को आज़ाद कराने के लिए किसी नें गोलियां खाई और किसी नें चलाई पर आज़ादी में योगदान तो सभी का था ऐसे में भेदभाव करना वो भी सभी नागरिकों के दिल में रहनें वाले नेताजी सुभाषचंद्र बोस के साथ ठीक नहीं है |
सरकार से अपेक्षा है कि आगामी माह की 23 जनवरी को नेताजी सुभाषचंद्र बोस के जन्मदिन पर उन्हें युद्ध अपराधी के धब्बे से मुक्त कर धूमधाम से जयंती मनाई जाये |

https://www.youtube.com/watch?v=eBIyfSqbc0o


अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular