Tuesday, March 17, 2026
spot_img
HomeMarqueeकोलकता से लाया गया सामान व काफी मात्रा में इलायची बरामद   ...

कोलकता से लाया गया सामान व काफी मात्रा में इलायची बरामद     

चारबाग रेलवे स्टेशन के पार्सल गोडाउन में एसजीएसटी डिपार्टमेंट के छापा मारने से हड़कम  मच गया ।
कोलकता से लाया गया सामान व काफी मात्रा में इलायची बरामद
राजधानी के चारबाग रेलवे स्टेशन के पार्सल घर में उस समंय हड़कंप मच गया जब स्टेट गुड्स एंड सर्विस टैक्स (एसजीएसटी) की टीम ने टैक्स चोरी की शिकायत पर शनिवार सुबह छापेमारी की। एसजीएसटी की टीम ने भारी मात्रा में टैक्स चोरी पकड़ी है।
टीम ने अहम दस्तावेजों को भी कब्जे में लिया है, टीम छानबीन में जुटी है। बताया जा रहा है कि चारबाग रेलवे स्टेशन के पार्सल गोडाउन में एसजीएसटी डिपार्टमेंट के टीम को टैक्स चोरी करके माल पार्सल करने की शिकायत मिली थी।
इसके बाद सेल्स टैक्स डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने पुलिस फोर्स के साथ चारबाग के पार्सल गोदाम में घंटों जांच पड़ताल की। फिलहाल पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है।
भारी मात्रा में वहां से माल को अपनी कस्टडी में लिया है । अधिकारियों का कहना है कि जिन सामनों को कस्टडी में लिया गया है उनके पेपर की जांच की जा रही है ।
स्टेट जीएसटी के अधिकारियों ने कहा कि जांच मेें रेलवे भी हमारा पूरी तरह से सहयोग कर रहा है । स्टेशन से कोलकता से लाया गया सामान व काफी मात्रा में इलायची की भी बरामदगी की गई है|
सतीश संगम की रिपोर्ट
————————————————————————————————————-
9918956492 को अपने मोबाइल में avadhnama news के नाम से सेव करे और अपना नाम जिला हमे व्हाट्सएप्प करें 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular