मोहनलालगंज।मोहनलालगंज तहसील में बीते कई दिनों ने किसान खतौनी में अपना नाम नही दर्ज करवा पा रहें है। कोर्ट में हुए आदेश के बावजूद नाम दर्ज कराने के लिए किसानों को भटकना पड़ रहा है। सोमवार को बुजुर्ग किसान शिवनाथ 30 किलोमीटर की दूरी तय कर तहसील पहुंचे थे।

बसंत भी 35 किलोमीटर की दूरी तय कर तहसील पहुंचे। एसडीएम कोर्ट से उनके पक्ष में आदेश से कई दिन पहले हो चुका है। जमीन संक्रमणीय किए जाने के आदेश हो चुकें हैं। लेकिन आदेश खतौनी में अभी तक दर्ज नही हो सकें है। वकीलों ने बताया कि बीते एक सप्ताह से खतौनी में आदेश दर्ज नही किए जा रहें हैं। जिससे वादकारी व किसान परेशान है। उसे रोज बैंरग वापस दौड़ाया जा रहा है।

मुकेश द्विवेदी की रिपोर्ट





