लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेष प्रवक्ता सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी ने बताया कि कैराना उपचुनाव की संयुक्त विपक्ष रालोद उम्मीदवार बेगम तबस्सुम हसन ने आज नामांकन किया। नामांकन से पूर्व जे0जे0 फार्म कैराना रोड, शामली में आयोजित विषाल जनसभा में उमडे जनसैलाब को सम्बोधित करने पहुंचे रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चैधरी ने कहा कि कैराना उपचुनाव में गठबंधन की जीत होगी और भारतीय जनता पार्टी के अहंकार को तोड़ने का काम करेंगे। कैराना की जनता साम्प्रदायिक ताकतों को करारा जवाब देंगी और देषभर में अच्छा संदेष जायेगा। उन्होंने कहा कि किसानों, कामगारों, मजदूरों तथा बुनकरों की जीत होगी और साम्प्रदायिक शक्तियों को हार का मुंह देखना पडेगा। राष्ट्रीय लोकदल जाति धर्म और सम्प्रदाय की बात नहीं करता राष्ट्रीय लोकदल सिर्फ किसानों, मजदूरों और जनता के विकास की बात करता है।

जनसभा में रााष्ट्रीय लोकदल के प्रदेष अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद, राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी एवं राजेन्द्र शर्मा, राष्ट्रीय सचिव षिवकरन सिंह, पष्चिमी उत्तर प्रदेष के अध्यक्ष डाॅ0 अनिल चैधरी, युवा रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चै0 वसीम राजा, पूर्व मंत्री धर्मवीर सिंह बालियान, पूर्व मंत्री योगराज सिंह सहित विपक्षी पाटियों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





