Saturday, February 28, 2026
spot_img
HomeMarqueeकेस्को को सद्बुद्धि देने के लिए मदरसे के बच्चों ने मांगी दुआ

केस्को को सद्बुद्धि देने के लिए मदरसे के बच्चों ने मांगी दुआ

केस्को को सद्बुद्धि देने के लिए मदरसे के बच्चों ने मांगी दुआ
कानपुर महानगर। शनिवार को  इफ्तिखाराबाद दलेलपुरवा स्थित मदरसा अरबिया समी उल उलूम के बच्चों ने बिजली कटौती से परेशान होकर एक अनोखे ढंग से केस्को विभाग को सद्बुद्धि देने की दुआ मांगी।
हाथ मे बल्ब और पंखा लिए बच्चे इस भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप की मार दूसरी तरफ शहर में बिजली कटौती की भारी मार के चलते शहरवासी बेचैन है लेकिन कोई सुध नहीं लेते दिखाई दे रहा है। आज मदरसे के बच्चों ने अघोषित बिजली कटौती को लेकर हाथों में बल्ब और पंखे लेकर अनोखे ढंग से प्रदर्शन किया और केस्को विभाग को सद्बुद्धि देने की दुआ भी मांगी। मदरसे के संरक्षक और ऑलइंडिया मजलिस इतिहादुल मुसलमीन के प्रदेश सचिव हाजी रबी उल्लाह मंसूरी ने बताया कि इस अघोषित बिजली कटौती से शहरवासी बेहाल हैं छोटी छोटी बस्तियों में रहने वाले लोग रात जाग कर गुजारने को मजबूर है जिससे सुबह लोगों का रोजगार प्रभावित हो रहा है छोटे छोटे बच्चे पढ़ नही पा रहे है और ये केस्को के लोग चेन की नींद सी रहे हैं केस्को विभाग पूरी तरह से बिजली देने में नाकाम साबित हुआ है जिसको लेकर आज मदरसे के बच्चो ने विरोध जताते हुए हाथों में बल्ब और पंखे लेकर केस्को प्रशासन को सदबुद्धि देने की दुआ मांगी है। इस दौरान हाजी रबी उल्लाह मसूरी, मंसूर आलम समेत तमाम लोग मौजुद रहे।
सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
————————————————————————————————————————-
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular