
मलिहाबाद लखनऊ। राजधानी लखनऊ के काकोरी स्थित राज्य कृषि प्रबन्ध संस्थान रहमान खेड़ा फार्म में शुक्रवार को शाम करीब 5:20 बजे उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किया औचक निरीक्षण।

प्रशासनिक भवन और प्रशिक्षण भवन का दौरा कर कृषि फार्म को देखा।मंत्री शाही ने कृषि फार्म में कंघी,अन्तमूल,दरबेल,सरपुनखा,बच,

संस्थान के निदेशक पीसी सिंह को एक बड़ा मीटिंग हाल बनाने के लिए प्रस्ताव भेजने को कहा,जिसमे करीब 500 लोग एक साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर सकें।अभी तक 200 की यहां पर व्यवस्था है।मंत्री ने निदेशक सहित अन्य अधिकारियों से संस्थान की बारीकियों की गहराई से जानकारी ली।आय और वय का ब्यौरा जाना।मंत्री ने यहां के निदेशक सहित अन्य अधिकारियों को यहां की दशा सुधारने का निर्देश दिया।उन्होंने ने कहा कि आज आवश्यकता है कि यहाँ का बेहतर से बेहतर डब्लपमेंट किया जाए।हमारे भाषणों से कुछ नही होने वाला।जब तक आप वैज्ञानिक लोग अच्छे से अच्छा करके जमीन पर दिखाएं।उन्होंने ने कहा कि किसानों को प्रशिक्षिण देने के साथ ही प्रेडिक्ल करके भी दिखाएं।क्योंकि जितना प्रेडिक्ल से किसान सीखेगा,उतना प्रशिक्षण से नही सीख पाता है।आप लोग इसे गुणवक्ता युक्त बनाएं।पैसे की कमी नही आने दी जाएगी।हमारा देश और प्रदेश कृषि प्रधान देश है।हमारी दोनों ही सरकारें कृषि पर काम कर रही है।आज आवश्यकता है कि नये सिरे से नई तकनीकी से कृषि की जाए तभी हमारे प्रदेश और देश के किसानों की स्थिति में बड़ा बदलाव आयेगा और देश आर्थिक स्थिति से और मजबूत होगा।किचन और डिनर कक्ष को और बेहतर बनाने का निर्देश दिया।साथ ही नये-नये प्रॉजेक्ट पर काम करने का वैज्ञानिकों को सलाह दी।ग्रीन हाउस की दशा सुधारने और उसका दायरा बढ़ाने का भी निर्देश दिया।मंत्री ने कहा कि आज सिर्फ यहाँ देखने के लिए आया हूँ,निरीक्षण करने नही।अधिकारियों ने बताया कि संस्थान का दायरा 3.11हेक्टेयर में फैला है।
https://www.youtube.com/watch?v=VRpNjJlLTY0&t=110s





