Friday, February 27, 2026
spot_img
HomeMarqueeकूड़ा न हटाने पर दो पक्षो में चले लाठी डंडे गर्भवती सहित...

कूड़ा न हटाने पर दो पक्षो में चले लाठी डंडे गर्भवती सहित दस लोग घायल

कूड़ा न हटाने पर दो पक्षो में चले लाठी डंडे गर्भवती सहित दस लोग घायल
मोहनलालगंज।निगोहां थाना क्षेत्र के करनपुर गांव में बने सामुदायिक मिलन केंद्र में कूड़ा डालने को लेकर गांव के पंचायत मित्र के मना करने पर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चलें जिसमे महिलाओं समेत 10 लोग घायल हो गए पुलिस कंट्रोल रूम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मारपीट कर रहे लोगों को थाने लेकर चली आयी व घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने दोनों पक्षो की तरफ से आई  तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।करनपुर गांव के रहने वाले पंचायत मित्र मुनेश के अनुसार गांव में बने सामुदायिक मिलन केंद्र में गांव के ही सीताराम काफी समय से अपना कूड़े का ढेर लगा रखे थे। जिसको लेकर मुनेश बीते कई दिनों से कूड़ा हटाने के लिए सीताराम व उनके परिवारजनों से कह रहे थे ।लेकिन नही हट सका। कूड़ा न हटने पर मंगलवार रात दोनों पक्षों में कहासुनी हो गयी और कहासुनी इतनी बढ़ गयी कि दोनों तरफ से लाठी डंडे निकल आये।फिर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी। मारपीट के दौरान किसी ग्रामीण ने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दे दी। पहुंची पुलिस ने मारपीट कर रहे लोगों को लेकर थाने चली आयी। वहीं इस मारपीट में एक पक्ष से दुर्गेश, पंचम का सर फट गया व गर्भवती महिला शिवानी व हाँथ टूट गया मुनेश, व सत्तमी घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से सीताराम, प्रदीप, सतनू, राकेश घायल हो गए व शांति का हाँथ टूट गया।
एसआई टीबी सिंह ने बताया कि दोनों तरफ से दी गयी तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है जांच की जा रही है।
मुकेश द्विवेदी की रिपोर्ट 
——————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular