कुलभषण के परिवार के हुए अपमान के विरोध किया प्रदर्शन
कुलभूषण जाधव के परिवार के अपमान के विरोध में पाकिस्तान का झंडा फूंका एवं शीघ्र रिहाई की मांग को लेकर हिन्दू सेना ने गुरुवार को ठाकुरगंज प्रदेश कार्यालय से रैली निकालने हुए हजरतगंज गांधी प्रतिमा पर विरोध प्रदर्शन किया।

हिन्दू सेना प्रदेश अध्यक्ष अम्बुज निगम ने कहा कि पाकिस्तान कभी भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ सकता। कुलभूषण जाधव को गैर क़ानूनी तरह से गिरफतार करने के बाद पाकिस्तान उनसे मिलने गए उनके माता और पत्नी के साथ पाकिस्तान का कायराना दुर्व्यवहार ये दर्शाता है कि पाकिस्तान आतंकी देश होने के साथ साथ संवेदनहीन देश है उनकी माता और पत्नी के गले से मंगलसूत्र उतरवाना और मांग का सिंदूर मिटवाना पुरे भारतीय संस्कृति सभ्यता का अपमान है।
आगे बताया कि सरकार से मेरी बिनती है कि इसपर अमल किया जाय





