Saturday, March 7, 2026
spot_img
HomeMarqueeकी जगह काम आने वाले उद्योग धंधों को स्थापित करना चाहिए

की जगह काम आने वाले उद्योग धंधों को स्थापित करना चाहिए

बेकार की घोषणाओं की जगह उद्योगधंदे लगने चाहिए – संदीप अग्रवालफ़ोटो-


लखनऊ । राजधानी के प्रेस क्लब में बुधवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल का अभिनन्दन समारोह तथा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया । इस अवसर पर खासतौर से महिला पदाधिकारियों का सम्मान किया गया ।
कई जनपदों के प्रतिनिधियों और पदाधिकारियों के अभिनन्दन के बाद पत्रकारों से बात करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मिशन सुपर पॉवर इण्डिया के तहत प्रदेश के हर जनपद में लघु व हैवी उद्योग लगवाने की घोषणा सब काम दरकिनार कर फौरन करनी चाहिए । उन्होनें कहा कि बिना उद्योग के विकास की बात करना फर्जीवाड़ा करना जैसा है । पूरे प्रदेश के विकास के लिए उद्योग लगवाने की ऐतिहासिक घोषणा मुख्यमंत्री योगी को करनी ही चाहिए । विकास तभी हो सकता है जब प्रत्येक जनपद में उद्योगों की स्थापना होगी । उन्होनें सीएम योगी को सलाह देते हुए कहा कि ये मुख्यमंत्री फालतू की घोषणाएं बन्द करके उद्योग लगवाने पर ही सत्ता का सदुपयोग करे । अच्छे दिन आयेंगे पर कटाक्ष करते हुए संदीप ने कहा कि योगी राज में व्यापारी त्राहि त्राहि कर रहा है और चारों ओर व्यापारियों से लूट खसोट की जा रही है । व्यापारी समाज पूर्णतय भयभीत हो चुका है इसलिये प्रदेश सरकार अपनी धूमिल होती छवि को सुधारने के लिये व्यापारियों को शस्त्र लाइसेंस जारी करने के साथ अपराधियों पर कठोर दण्डात्मक कार्यवाही शीघ्र करने का काम करे ।
मण्डल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष फिरोज अहमद ने बाजारों में सीसीटीवी लगवाने की मांग रखते हुए कहा कि सरकार पटरी दुकानदारों को यथा सम्भव स्थान दे और हर मार्केट में क्लोज सर्किट कैमरे लगवायें जाए । सण्डीला में लगी पेप्सी की फैक्ट्री का उदाहरण देते हुए कहा कि बाहर से आ कर लोग व्यापार कर रहे है और स्थानीय वासियों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है जो प्रदेश सरकार की नाकामी दर्शा रहा है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular