Wednesday, February 25, 2026
spot_img
HomeMarqueeकिसानों की हक की लड़ाई लड़ेगी अपना दल: अरविंद पटेल

किसानों की हक की लड़ाई लड़ेगी अपना दल: अरविंद पटेल

किसानों की हक की लड़ाई लड़ेगी अपना दल: अरविन्द पटेल
जौनपुर जिला मुख्यालय पर अपना दल ने एक दिवसीय धरना प्रर्दशन किया।
संविधान के रचनाकार डां अम्बेडकर के जन्म दिन के पूर्व संध्या पर अपना दल के द्वारा संविधान बचाओं- केन्द्र सरकार हटाओं के तहत जिला मुख्यालय पर संकेतिक उपवास कर छ: सूत्रीय मांग को लेकर  ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को सौपा गया !
धरने को सम्बोधित करते हुये जिलाध्यक्ष सुनिल पटेल ने कहा की देश विषम परिस्थियों के दौर  से गुजर रहा है आवाम को सच्चाई से दुर किया जा रहा और केन्द्र की वर्तमान सरकार विकास के मुद्दे से जनता का ध्यान हटाने के लिये कभी आरक्षण प्रहार करती है और कभी दलित एक्ट को निष्प्रभावी करने की पैरवी करती है और कभी गाय,गोबर,मन्दिर- मस्जिद का मामला उछालकर धार्मिक उन्माद आदि मुद्दा खड़ा करती है ।
जिला उपाध्यक्ष अरविन्द कुमार पटेल ने कहा कि अपना दल पूर्वजों द्वारा बनाये गये संविधान को हर स्तर पर बचाने का काम करेगी।आज केन्द्र की भाजपा सरकार और उनकी सहयोगी पार्टियाँ संविधान के साथ खिलवाड़ कर रही हैं और संविधान की मूल भावना को आहत कर रही हैं।
ओबीसी, एस सी एस टी आरक्षण और दलित (हरिजन बनाम सवर्ण) निष्प्रभावी करने का षडयंत्र कर रही हैं। अपना दल इन मंसूबों को सफल नहीं होने देगा।आरक्षण विरोधी सामंतवादी सोच के लोगों ने 10 अप्रैल को भारत बंद का आह्वान किया था। इससे साफ जाहिर होता है कि सरकार मिली हुई है। भारत बंद करने वाले लोगों को रोकने का काम नहीं किया गया।सरकार समाज को बाटना चाहती है अवर्ण और सवर्ण में, जो कि देशहित में नहीं होगा।
इससे विकास अवरुद्ध होगा,आज भी दलितों का सामाजिक और आर्थिक स्तर सवर्णों से बहुत नीचे है।संविधान सामाजिक शैक्षिक रुप में आरक्षण की व्यवस्था किया था।आज भी नालियां कौन साफ करता है,सीवर की सफाई कौन करता है, सीवर टैंकों में हजारों की जान जा चुकी है, ये कौन लोग थे ?
सरकार को समझना चाहिये कि आरक्षण के साथ खिलवाड़ कर, मंडल कमीशन के रास्ते से होते हुये सुप्रीम कोर्ट की फुल बेंच की निर्णय के मुताबिक 49.5 प्रतिशत संविधान ने जो आरक्षण दिया है, इस पर बदलाव बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।दलित एक्ट( हरिजन बनाम सवर्ण) होने के बावजूद आज भी दलितों का शोषण बड़े पैमाने पर सामंतवादी ताक़तों द्वारा किया जा रहा है। धरने को संबोधित करते हुए  अनिल पटेल ने कहा कि अभी हाल की महाराष्ट्र की भीमा कोरे गाव की घटना,मध्य प्रदेश-राजस्थान में दलितों का उत्पीड़न,सहारनपुर दलितों के विरुद्ध दंगा इसके उदाहरण हैं।दलित एक्ट को निष्प्रभावी करना दलितों के साथ उत्पीड़न को दावत देना है। दलित एक्ट के निष्प्रभावी करने के विरुद्ध दलितों के आंदोलन को भाजपा सरकार द्वारा फर्जी मुकदमे से कुचलने, और गिरफ्तारी को अविलम्ब रोक लगाये और नीट लगाकर आरक्षण पर जो कुठाराघात किया गया है, उसे अविलंब रोका जाय।
उप्र में बैक लॉग के आरक्षित वर्ग की 3 लाख पदों को अविलंब भरा जाय। किसान आज भी त्रासदी से गुजर रहा है। सरकार ने जो वादा किसानों से किया था, उसे भी पुरा नहीं किया गया। न ही किसानों को लागत मूल्य का डेढ़ गुणा समर्थन मूल्य ही मिला और न ही स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को ही लागू किया गया। अच्छे दिनों का सपना दिखाने वाली सरकार ने जनता के उपर बुरे दिन ला  दिये। अभी तक किसी भी व्यक्ति के एकाउंट में 15 लाख नहीं पहुँचा। जनता 2019 में अहंकारी सरकार को उसकी औकात बता देगी और भाजपा को अर्श से फर्श पर खड़ी कर देगी। इस अवसर पर रामचंद्र पटेल, शाह आलम, मुन्ना लाल गौड़, अहकू गौड़,गोपाल शर्मा,अमर बहादुर चौहान,राजकुमार बेनबंसी,ललई सरोज, हेमा पटेल, बसंती पटेल,अनीता शर्मा, दिपक कश्यप,नन्दलाल पटेल, महाजन पटेल, अरविंद पटेल,रामचंद्र कनौजिया,बसंता पटेल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अजवद क़ासमी की रिपोर्ट
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular