join us-9918956492——————————————-
अपने व्हाट्सप्प ग्रुप में 9918956492 को जोड़े————————
किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के 13 दीक्षांत समारोह का आयोजन आज साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पदम् भूषण प्रो० बी०एम०हेगड़े ,चेयरमैन वर्ल्ड एकेडमी ऑफ़ ऑथेंटिक हीलिंग साइंसेज ,मैगलुरु ,कर्नाटक ,कार्क्रम अध्यक्ष रामनाईक माननीय कुलाधिपति व राजयपाल उत्तर प्रदेश एवं किंग जार्ज चिकत्सा विश्ववद्यालय के कुलपति प्रो० मदनलाल ब्रहम भट्ट उपस्थित रहे। प्रो० बी०एम०हेगड़े द्वारा एम०बी०बी०एस० की डिग्री स्टेनली मेडिकल कॉलेज मद्रास एवं एम०डी० की डिग्री किंग जार्ज चिकत्सा विश्वविद्यालय से प्राप्त किया गया है तद्परान्त प्रो० हेगड़े द्वारा रॉयल कॉलेज ऑफ़ फिजिक्स ,लंदन ,ग्लासगो ,इडिनबर्ग से एफ० आर० सी० पी० की डिग्री प्राप्त की गई।

13वे दीक्षांत समारोह के अवसर पर प्रो० सुधीर गुप्ता,प्रोफेसर मेडिसिन,पैथोलॉजी एंड लैबोरेटरी मेडिसिन,माइक्रोबायोलॉजी एंड मालेकवूलर पेनसिप्ट ,प्रमुख बेसिक एंड क्लीनिकल इम्यूनोलॉजी तथा प्रो० जी०के० रथ ,प्रमुख नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट ,द्वितीय कैम्पस एम्स ,झज्जर ,हरियाणा को डी०एस०सी० की मानद उपाधि प्रदान की गई। इंस अवसर पर एम०बी०बी०एस० के कुल 31 एवं बी०डी०एस० के 3 मेधावी विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल से नवाजा गया जिसमे अपराजिता चतुर्वेदी को “हीवेट”गोल्ड मेडल ,चांसलर मेडल एवं यूनिवर्सिटी ऑनर्स मेडल से नवाजा गया। उपरोक्त कार्यक्रम में प्रो० एम०के० मित्रा ,सेवा निवृत्त प्रोफेसर,मेडिसिन विभाग को “डॉ० के०बी० भाटिया मेमोरियल”गोल्ड मेडल द्वारा लाइफ टाइम अचीवमेंट सम्मान से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम शुभारंभ में कुलपति प्रो० एम०एल०बी० भट्ट द्वारा स्वागत सम्बोधन प्रस्तुत किया गया। कुलपति ने अपने सम्बोधन में खा की चिकत्सा विश्वविद्यालय द्वारा उत्तर प्रदेश के सारे राजकीय मेडिकल कॉलेजों को संबद्ध किया जा रहा है तथा पहले से ही डॉ० राम मनोहर लोहिया इस्टीट्यट ऑफ़ मेडिकल साइंसेस,विवेकानंद एवं कमाण्ड अस्पताल आदि को संबध्दता दी जा चुकी है।इसके अलावा 10 नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कॉलेजों को संबध्दता प्रदान किया जा चूका है। उपरोक्त कार्य बहुत ज्यादा बढ़ गया है इसलिए विश्वविद्यलय में एक बड़े स्तर पर संबध्दता इकाई की जरूरत है। इन सारे मेडिकल,नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कॉलेजों की परीक्षाय सम्पन्न कराने हेतु परीक्षा इकाई को और सुदृढ़ करने की आवश्यकता है। इसके लिए धन और श्रम शक्ति की आवश्यकता है।
—————————————————————————————————————–
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|





