JOIN US-9918956492—————————————————
बाबूपुरवा चौकी इंजार्ज की दबंगई, “50 हजार रुपये” की डिमांड न पूरी करने पर युवक को “चरस” लगाकर भेजा जेल
कानपुर के बाबूपुरवा थाना क्षेत्र का मामला
नाजायज रूप से जबरन घर से उठाकर लाये युवक को चौकी इंचार्ज बाबूपुरवा
युवक के पिता का आरोप पुलिस ने लड़के की पकड़ का स्थान और समय दिखाया गलत, जबकि हकीकत कुछ और
मजिस्ट्रेट बना चौकी इंचार्ज, पत्रकारों से बोला जो करना था कर दिया, ज्यादा जानकारी करनी है तो जाओ थाने
कानपुर पुलिस का खेल, निर्दोषों को भेजती है जेल
खाकी की साख पर बट्टा लगाते हैं ऐसे घूसखोर लोभी पुलिस वाले

कानपुर महानगर| (सर्वोत्तम तिवारी)शहर के बाबूपुरवा थाना क्षेत्र की बाबूपुरवा चौकी इंचार्ज के ऊपर जो आरोप लगे हैं वो हकीकत में शर्मनाक है। बाबूपुरवा चौकी क्षेत्र में रहने वाले एक युवक को चौकी इंचार्ज बाबूपुरवा ने सिर्फ इस लिये सलाखों के पीछे भेज दिया कि उसने चौकी इंचार्ज द्वारा की गई नाजायज रूप से महज 50 हजार की डिमांड पूरी नही की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बाबूपुरवा क्षेत्र के बकरगंज चार रॉड चौराहे के पास रहने वाले रमजान ने बताया कि उसका पुत्र राशिद शाम करीब 8 बजे घर में बैठा था उसी समय चौकी इंचार्ज बाबू पुरवा अपने अन्य साथियों साथ घर में आये और लड़के राशिद को चौकी चलने को कहा। पिता द्वारा मामला पूछने पर पुलिस ने कुछ भी नही बताया और जबरन लड़के को चौकी लेकर चले गये।
युवक के पिता ने आरोप लगाया कि चौकी पहुंचने पर चौकी इंचार्ज सुरेन्द्र सिंह ने उसके लड़के राशिद को छोड़ने के एवज में 50 हजार रुपये की डिमांड की। लेकिन किस आरोप में गिरफ्तार किया गया है यह पूछने पर चौकी इंचार्ज ने गाली गलौज करते हुये चौकी से भगा दिया।
युवक के पिता ने बताया कि रुपये की मांग न पूरी कर पाने पर चौकी इंचार्ज बाबूपुरवा ने हमारे लड़के राशिद को चरस लगाकर जेल भेज दिया।
वहीं जब आरोपों से घिरे चौकी इंचार्ज बाबूपुरवा सुरेन्द्र सिंह से इस मामले की जानकारी करने के लिये फोन किया गया तो वो फोन उठाते ही आग बबूला हो गये।
उनका कहना था मैं आपक कोई भी जानकारी नहीं दे सकता, जो भी जानकारी करनी है थाने से करिये इतना कहकर बार बार फोन काटते रहे।
चौकी इंचार्ज इस लिये और भी आग बबूला हो रहे थे कि उनके द्वारा नाजायज रूप से उठाये गये लड़के राशिद के मुहहले के एक सैकड़ा लोग इस बात का एफिडेविट देने को तैयार हैं कि लड़का गलत नहीं है पुलिस ने नाजायज फंसाया है|
सोंचने वाली बात है कि अवैध धन उगाही के लोभ में आज खाकी इतनी गिरी हुई हरकतों से क्यों अपनी साख पर बट्टा लगवा रही है ये तो ईश्वर ही जनता है|
——————————————————————————————————————-
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|





