JOIN US-9918956492—————————————————
मनोहर लाल निगम पब्लिक स्कूल में धूम-धाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस महोत्सव
मनोहर लाल निगम मेमोरियल चेरीटेबल सोसाइटी द्वारा संचालित है यह विद्यालय
कानपुर के विश्व बैंक बर्रा में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम

कानपुर महानगर। (सर्वोत्तम तिवारी) गणतंत्र दिवस के अवसर पर शहर भर में धूम धाम से रंगारंग कार्यक्रम आयोजित हुये। स्कूलों, कालेजों, राजनीतिक कार्यालयों और सामाजिक संगठनों ने धूम धाम से यह पवन पर्व मनाया।

इसी कड़ी में बर्रा के विश्व बैंक में मनोहर लाल निगम पब्लिक स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित हुआ।
इस अवसर पर विजय शंकर निगम द्वारा झंडा रोहण करते हुये राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई।
उन्होंने उपस्थित जन समूह को गणतंत्र दिवस का महत्व बताया और छात्र छात्राओं में शिक्षा के स्तर पर बहुत सारी जानकारियों के बारे में बताया।
इस अवसर पर वरिष्ठ समाज सेविका और गुलाबी संगठन की कमांडर आशा निगम ने तिरंगे के सामने पुष्प गुच्छ अर्पित करते हुये राष्ट्र गीत की शुरुवात की। आशा निगम ने महिला सुरक्षा पर जनमानस को कई बिंदुओं पर संबोधित किया।
निदेशक द्वारा बच्चों को 2000/- रुपये का पुरुस्कार वितरण किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ समाज सेविका आशा निगम, प्रधानाचार्या श्रीमती शशी, ममता, लक्ष्मी, प्रिया, पूजा, मोनिका, सोनम, पूजा श्रीवास्तव, वन्दना सहित विद्यालय के छात्र छात्राओं के अभिभावक मौजूद रहे।
——————————————————————————————————————-
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|





