
बता दें कि ईवीएम पर अविश्वास जताते हुए कांग्रेस अपने उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों को ईवीएम की हर बारीकी को समझाने के लिए ट्रेनिंग दे रही है.इसके लिए सॉफ्टवेयर इंजीनियर और एनजीओ की मदद ले रही है. कांग्रेस ने पांच प्रतिशत मशीनों की 1000 बार जांच करने को कहा गया है.इस बारे में ईवीएम सत्र के लिए गए प्रतिनिधि भावीन परमार ने बताया कि हमें ईवीएम मशीनों की सील चेक करने के साथ ही यह भी देखने को कहा गया है कि कहीं कांग्रेस के चिन्ह पर कोई सफेद पर्ची तो नहीं लगी हुई है . कांग्रेस को आशंका है कि बीजेपी चुनावों में गड़बड़ी कर सकती है .
बता दें कि कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा कि हम यूपी चुनावों के बाद आशंकित है, हम सभी केंद्रों और बूथों के 25 फीसदी वीवीपैट की गिनती चाहते हैं. हालाँकि दूसरी ओर चुनाव आयोग का दावा है कि ईवीएम से छेड़छाड़ हो ही नही सकती, उसे हर तरह से परखा जा चुका है.इसलिए किसी भी तरह की आशंका नहीं होनी चाहिए.
https://www.youtube.com/watch?v=eBIyfSqbc0o





