मथुरा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. श्री राहुल गांधी जी के आव्हान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा आम जनता के हितों की रक्षा के लिए जन आक्रोश रैली का 29 अप्रैल 2018 को रामलीला ग्राउंड दिल्ली में आयोजन किया गया है इस परिपेक्ष में जिला व शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा संयुक्त रुप से शहर कांग्रेस कार्यालय पर बैठक की गई बैठक की अध्यक्षता शहर अध्यक्ष आबिद हुसैन ने की बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व सीएलपी लीडर पूर्व विधायक प्रदीप माथुर ने कहा कि वर्तमान में भाजपा सरकार में आम जन त्रस्त है किसानों का उत्पीड़न व मुआवजा ना मिलना बैंकों से पैसा गायब नाबालिग बच्चियों से बलात्कार की घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ रही है जनता का आक्रोश चरम पर है इसी दृष्टिगत कांग्रेस द्वारा जन आक्रोश रैली दिल्ली में होगी अधिक से अधिक कांग्रेस जनों से रैली में सहभागिता करने की अपील की शहर अध्यक्ष आबिद हुसैन ने अपने संबोधन में कहा वर्तमान एनडीए सरकार ने चुनाव से पूर्व जितने भी वादे किए थे किसी भी वादे पर खरी नहीं उतरी है ना महंगाई कम हुई है ना एक के बदले 10 सिर आए ना किसी के खाते में 15 लाख रुपए आए ना ही किसी नौजवान को रोजगार मिला ना ही किसानों की कर्जमाफी हुई बल्कि अरबपति और उद्योगपतियों के कर्जे माफ किए गए एवं अनेक उद्योगपति नीरव मोदी, विजय माल्या, चौकशी जैसे लोग भारत देश कि बैंकों का पैसा लेकर विदेशों में चले गए और देश का चौकीदार सोता रहा महिलाओं पर अत्याचार लूट अपहरण बलात्कार की घटनाएं आम हो गई हैं

परेशान दबी कुचली जनता की आवाज को उठाने के लिए कांग्रेस जन आक्रोश रैली को सफल बनाने के लिए वार्डो में जनसंपर्क हेतु कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदारी सौंपी तथा रैली स्थल पर पहुंचने के लिए विभिन्न पहलुओं पर विचार विमर्श किया जिला अध्यक्ष सोहन सिंह सिसोदिया ने जनपद के सभी ब्लॉक व तहसील अध्यक्षों को रैली सफल बनाने के लिए जिम्मेदारी सौंपी ।
बैठक में उपस्थित श्री मोहन सिंह पूर्व मेयर प्रत्याशी, उमेश भारद्वाज, मो. तौफीक, विक्रम वाल्मीकि, दिनेश मोर्य, एम एम शर्मा, डॉ देवेंद्र यादव, विनोद शर्मा, हाजी सलीम शाह, शालू अग्रवाल, ठा.बिहारी लाल, दीपक वर्मा, निजामुद्दीन खान, विष्णु राजपूत, चौधरी श्याम सिंह, भंवर सिंह सिसोदिया, राहुल अरोरा, राजू फारूकी, सिम्मी बेगम, शिखा चौधरी, कृष्णा माहौर, वकील कुरैशी, चौ.ओमवीर सिंह,राजरानी निमेष, हनीफ मूल्ला, आशुतोष जेटली, अरुण गौतम, शिवकुमार गौतम, बंटी सिद्दीकी, इंद्रजीत गौतम, देवेंद्र भटनागर, आनंद शर्मा, भगवत पांडे, निरंजन सिंह खुटेला, देवेंद्र चतुर्वेदी, सलमान कुरेशी, विनोद चतुर्वेदी, प्रकाश शर्मा, विनोद आर्य, पूरन सिंह, अजय कुमार, श्याम अग्रवाल, नीता कुशवाहा, पार्वती देवी, नूर बानो, फुरकान कुरैशी, फिरोज कुरेशी, रमेश अग्रवाल, विनीता यादव, जाकिर कुरैशी आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे बैठक का संचालन सेवादल चीफ मनोज गौड़ ने किया।

शाहिद कुरेशी की रिपोर्ट





