कांग्रेसियों ने दिया मंडलायुक्त को ज्ञापन
कानपुर महानगर। नगर और देहात में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद शहर भर में प्रदर्शन शुरू हो गया है मंगलवार को कांग्रेस सेवा दल कानपुर महानगर मंडलायुक्त कार्यालय पहुंचकर एडिशनल कमिश्नर राजा राम के माध्यम से मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपा और शराब से हुई मौतो पर सख्त कार्यवाई और ठेकों को सील करने की मांग की।
तीन दिन के भीतर नगर और देहात में हुई दर्दनाक मौतों से कांग्रसीजन काफी आक्रोशित है कांग्रेसियों का कहना है कि नगर और देहात में जहरीली शराब का कारोबार जमकर फल फूल रहा है और शासन प्रशासन कुम्भकर्ण की नींद सो रहे हैं खुलेआम शराब माफियाओं द्वारा नियमो की धज्जिया उड़ाई जा रही हैं इन जिम्मेदारों को ज़रा सा भी ख्याल नही आया कि इस कारोबार से कितनो की ज़िंदगी छीन गयी और जिम्मेदार बस कार्यवाई की बात कह कर चलते बनते है

कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष अतुल त्रिपाठी ने कहा कि आज भ्रस्टाचार का आलम यह है कि शराब कारोबार से जुड़े सारे नियम कानून ताक पर रख दिए गए हैं शाशन के आदेशो का भी पालन नही कर रहे ठेके रात दिन खुल रहे हैं जहां अवैध रूप से लोगों को शराब पिलाई जा रही है ठेकों पर छोटे छोटे बच्चो को काम करवाकर बल श्रम का उल्लंघन किया जा रहा है हमारी मांग है कि इन शराब माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्यवाई की जाए और जिस ब्रांड की नकली शराब पाई गई है उसे जांच होने तक सील कर दिया जाए और ऐसे शराब माफियाओं के ऊपर मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए वहीं शासन से मांग की है कि जिनकी जानें गयी इस घटना में उन्हें 25 लाख रुपया व पीड़ित लोगों को 10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए कहा कि यदि हमारी मांगे नही मानी गयी कांग्रेसी सड़क पर उतरकर शासन प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करेंगे। मुख्य रूप से उपस्थित अतुल त्रिपाठी, पवन गुप्ता, आरती दिक्षित मदनमोहन शुक्ला प्रदीप मिश्रा, असित सिंह कुशवाहा, अतर नईम, प्रीति तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।


सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





