Thursday, February 26, 2026
spot_img
HomeUncategorizedकाँग्रेस नगर अध्यक्ष को मिली जान से मारने की धमकी,लगाई जान,माल,परिवार के...

काँग्रेस नगर अध्यक्ष को मिली जान से मारने की धमकी,लगाई जान,माल,परिवार के सुरक्षा की गुहार

जौनपुर: थाना खेतासराय कस्बा के वार्ड नं0 13 भटियारीसराय निवासी कांग्रेस पार्टी के नगर अध्यक्ष अबशार कुरैशी को पैतृक मकान के बटवारे को लेकर जान से मारने की धमकी मिली है। यह आरोप उक्त नेता ने स्थानीय थाना में लिखित रूप से सूचना देकर अपनी जान माल की सुरक्षा की गुहार लगायी है।
जानकारी के अनुसार उक्त वार्ड निवासी अबसार कुरैशी के पैतृक मकान में पट्टीदारों से हिस्से को लेकर विवाद चल रहा है जिसमे इनामुल हक उर्फ़ झिन्कू, जकरिया, अबुसार उर्फ़ पप्पू पुत्रगण अब्दुल हक तथा फैजान पुत्र जकरिया से हिस्से को लेकर विवाद है। जिसमे उक्त नेता अबसार कुरैशी ने शुक्रवार की सुबह थाने में लिखित सूचना देकर उक्त लोगो के खिलाफ आरोप लगाया है कि बीते दिनांक 9 मई दिन बुधवार को हमारे हिस्सों के कमरो में जबरदस्ती कब्जा करने और मारने-पीटने का प्रयास किया गया था।
जिसका विरोध करने में भद्दी-भद्दी गालिया देते हुए मारने दौड़ पड़े। किसी तरह बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ। लेकिन दिनांक 10 मई दिन गुरुवार को उक्त लोगो ने जान से मारने पीटने की धमकी देने लगे। जिससे पूरा परिवार किसी अनहोनी की डर भय से सहमा हुआ है। जिसके खिलाफ आज उक्त प्रार्थी नेता नगर कांग्रेस अध्यक्ष अबसार कुरैशी ने इसकी लिखित सूचना पुलिस को देकर अपनी तथा अपने परिवार की जान-माल की सुरक्षा हेतु गुहार लगाई है। पुलिस मामले को संज्ञान में लेते हुए छान बीन कर रही है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular