Saturday, February 28, 2026
spot_img
HomeMarqueeकवरेज के दौरान तकनीकी निदेशक ने की पत्रकारों से अभद्रता

कवरेज के दौरान तकनीकी निदेशक ने की पत्रकारों से अभद्रता

कवरेज के दौरान तकनीकी निदेशक ने की पत्रकारों से अभद्रता
अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ कांग्रेसियों ने दिया ज्ञापन, विभागीय अधिकारियों ने किया गलत बर्ताव
कानपुर महानगर। शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ता अघोषित बिजली को लेकर ज्ञापन देने केस्को मुख्यालय पहुंचे जहां केस्को तकनीकी निदेशक राधे श्याम यादव ने ज्ञापन न लेते हुए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से तू तड़ाक की वहीं इसकी कवरेज कर रहे पत्रकारों से भी अभद्रता की। जिसके बाद कांग्रेसी धरने पर बैठ गए और निदेशक के खिलाफ कार्यवाई की मांग करने लगे।
क्या है मामला आपको बता दें कि शहर में अघोषित बिजली को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी एमडी को ज्ञापन सौंपने केस्को मुख्यालय पहुंचे थे जहां एमडी के न मिलने के बाद वहां मौजूद तकनीकी निदेशक राधे श्याम यादव से इस मामले में बात करने लगे लेकिन निदेशक अपनी ही अलग धुन में थे उल्टा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की कोई भी बात को न सुनते हुए उनसे ही तू तड़ाक कर दी वहीं उस दौरान कवरेज कर रहे पत्रकारों से भी निदेशक ने अभद्रता की जिसके बाद कांग्रेसी कार्यकर्ता मुख्यालय में ही धरना दे दिया हंगामे के काफ़ी देर बाद मुख्यालय पहुंची केस्को एमडी सौम्या अग्रवाल ने शहर कांग्रेस अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री से घटना की जानकारी ले कर ज्ञापन लिया और साथ ही कार्यवाइ किये जाने का आश्वासशन दिया।
कांग्रेस शहर अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री ने बताया कि जिस तरह अघोषित बिजली की जा रही है इससे आमजनमानस त्राहिमाम कर रहा है लोग परेशान है आज यहां बिजली की कटौती को लेकर ज्ञापन देने पहुंचे थे लेकिन यहां तकनीकी निदेशक राधे शायम यादव ने हम सभी कार्यकर्ताओं से अभद्रता की उन्होंने किसी की भी बात नही सुनी और तू तड़ाक करने लगे। मजबूरन यहां धरने पर बैठना पड़ा जिसके बाद हम सभी एमडी से मिले जहां उन्होंने कार्यवाई करने का आश्वशन दिया है और यदि कोई कार्यवाई नही हुई तो आगे हम धरना प्रदर्शन करेंगे।
सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
————————————————————————————————————————-
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular