Wednesday, February 25, 2026
spot_img
HomeMarqueeकरोड़ों के सेंडबोआ सांप के साथ 02 गिरफ्तार, 01 मोटरसाइकिल बरामद।

करोड़ों के सेंडबोआ सांप के साथ 02 गिरफ्तार, 01 मोटरसाइकिल बरामद।

join us-9918956492——————————————————–
करोड़ो के सेन्डबोआ साप(दोमुँहा साँप) के साथ 02 गिरफ्तार, 01 मोटरसाईकिल बरामद।
 बहराइच।पुलिस अधीक्षक बहराइच जुगुल किशोर के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक शहर अजय प्रताप के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के प्रभारी स्पेशल टीम के0के0 यादव को मुखबिर खास की सूचना प्राप्त हुई की 02 व्यक्ति मोटर साइकिल से श्रावस्ती आसाम रोड बाई पास की तरफ से करोड़ो की कीमत की प्रतिबन्धित दो मुह सेंडबोवा सांप लेकर बहराइच शहर की तरफ जाने वाले है, जो उक्त दो मुहाँ साप को नेपाल में बेचने की फिराक में है, उक्त प्रतिब्न्धित साँप दवा बनाने के काम में आता है । जिस पर विश्वास करके निरीक्षक के0के0यादव मय हमराही तथा स्वाट प्रभारी उ0नि0 विनोद यादव मय हमराही एवं  वन दारोगा कृष्ण बहादुर सिंह व वन रक्षक अवधेश कुमार ओझा के उक्त स्थान पर पहुँच कर चेकिंग करने लगे, थोड़ी देर बाद दो व्यक्ति मोटरसाईकिल से श्रावस्ती की तरफ से आते दिखायी दिये जिनको रुकने का प्रयास किया गया तो उक्त दोनो भागने लगे ।टीम द्वारा दोनो व्यक्तियो को घेराबन्दी करके पकड़ लिया गया, जिनके पास से तलाशी के दौरान   01 नग सेन्डबोआ साप बरामद किया गया, पकडे गये अभियुक्तो ने कबूल किया कि वे उक्त सेन्डबोआ साँप को को बेचने के लिये ले जा रहे थे,यह एक दुर्लभ प्रजाति का जीव है, उक्त सेन्डबोआ साप की कीमत भारतीय बाजार में 10 लाख जबकी अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में उक्त साँप की कीमत करोड़ो में है , जो विभिन्न प्रकार के दवाएँ बनाने के उपयोग में लाया जाता है उक्त बरामदगी के संबन्ध में थाना को0 देहात में वन्य जीव संरक्षण अधिनियम का अभियोग अनीज खान पुत्र दम्मन खान निवासी तिहरवा दा0 पटना थाना मल्लहीपुर जनपद श्रावस्ती,यूनुस पुत्र इमाम निवासी चनैनी थाना नबाबगंज जनपद बहराइच के विरुद्ध पंजीकृत कराया गया है इनके पाास मोटरसाईकिल जिस पर उक्त अभियुक्त सवार होकर आयें थे ,तथा जामा तलाशी के दौरान जेब से 70 रुपये बरामद किया गया है ।
 ———————————————————————————————
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular