Thursday, March 19, 2026
spot_img
HomeMarqueeकराये जाने वाले विकास कार्य गुणवत्ता पूर्ण हों: जिलाधिकारी

कराये जाने वाले विकास कार्य गुणवत्ता पूर्ण हों: जिलाधिकारी

कराये जाने वाले विकास कार्य गुणवत्ता पूर्ण हों: जिलाधिकारी
कानपुर महानगर। नवीन सभागार कलेक्ट्रेट में विकास कार्यों संबंधी बैठक आहूत की गई बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा पी एच सी की लिस्ट उपलब्ध कराये व इन केंद्र के 6 माह के  निरीक्षण की आख्या दे। मिशन इंद्रधनुष में शहर प्रथम स्थान पर है ।100 बेड का अस्पतात मौरंग मंडी में बनाने हेतु के डी ए से संस्तुति  प्राप्त हो गई है। सिंह मुख्य चिकित्सा अधिकारी से इस विषय पर प्रमुख सचिव आवास को पत्र लिखने के लिए कहा। 5 पीएचसी निर्माण हेतु  के निर्माण के लिए धनराशि प्राप्त हो गई है जल्द ही कार्य शुरु हो जाएगा। एनएचएम का पैसा खर्च ना करने पर हैलट प्राचार्य सैट  टेंडर कराने के लिए निर्देश दिए। सीएचसी बिल्हौर की खराब सड़क मार्ग पर रेलव(क्षेत्र) को पत्र लिखने के निर्देश दिए। शहर के 4 अस्पताल कायाकल्प के लिए चयनित किए गए हैं। श्री सिंह ने बीएसए को निर्देश देते हुए कहा 31 मार्च से पहले खुली प्रतियोगिता का आयोजन करवाएं जिसमें प्राइवेट व  सरकारी स्कूलों के बीच यह प्रतियोगिता संपन्न हो। सिंह ने निर्देश देते हुए कहा कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों की मान्यता के संबंध में एडीएम, एसडीएम, एसीएम ,अध्यापक व एबीएसए की टीम जांच करेगी यदि मान्यता नहीं है तो अगले सत्र से यह बंद होंगे ।मिड डे मील के अंतर्गत अधिकारी दौरा करें जो अधिकारी दौरा नहीं कर रहे हैं तो उनसे स्पष्टीकरण प्राप्त किया जाए। बीएसए जय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया स्वेटर, पुस्तकों का वितरण पूर्ण हो चुका है। आगामी 12 मार्च को  कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों के आधार कार्ड  बनवाने हेतु ब्लॉक में कैंप लगाया जाएगा। जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने समाज कल्याण विभाग के 50 टॉप स्कूल की  चेक लिस्ट बनाकर छात्रवृत्ति, उपस्थिति आदि की जांच करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत 1022 के सापेक्ष 1014 को प्रथम किस्त दे दी गई है व 951 की द्वितीय किस्त जारी कर दी गई है ।180 आवास पूर्ण हो चुके हैं। श्री सिंह ने एक्सईएन ट्यूबवेल को निर्देश देते हुए कहा ट्यूबवेल के पास के दो घरों के मोबाइल नंबर उपलब्ध कराएं कॉल सेंटर से इसकी स्थिति को बारे में जानकारी प्राप्त की जाएगीव खराब नलकूप चालू कराए जाने के निर्देश दिये।जल निगम के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिये अप्रैल के प्रथम सप्ताह तक सभी  हैंडपम्प लगवाने के कार्य पूर्ण करें।श्री सिंह ने विकलांगों को उपकरण मुहैया  कराने वाली कंपनी के  सामान मुहैया ना कराने पर  कंपनी को  ब्लैक लिस्ट करने संबंधी पत्र लिखने के निर्देश जिला विकलांग कल्याण अधिकारी को दिए। श्री सिंह ने पशु चिकित्सा अधिकारी, उपायुक्त मनरेगा को जल्द से जल्द गौशालाओं का निर्माण करवाने के निर्देश दिए।डूडा के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास 2342 में 300 की धनराशि प्राप्त हो गई। श्री सिंह ने इस अवसर नमामि गंगे, मनरेगा, विधवा, वृद्धावस्था पेंशन आदि के बारे जानकरी प्राप्त की। इस अवसर सी डी ओ  अरुण कुमार, सी एम ओ  अशोक शुक्ला सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————-
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular