Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeNationalओला कैब में बैठे डॉक्टर हुआ यह क्या की ओला कंपनी ने...

ओला कैब में बैठे डॉक्टर हुआ यह क्या की ओला कंपनी ने पुलिस को दी जानकारी

हमसे जुड़ने के लिए सम्पर्क करे 9918956492—— 

दिल्ली से दो सप्ताह पहले अगवा किए गए डॉक्टर को पुलिस ने मेरठ से सकुशल बरामद कर लिया. इस अपहरण की साजिश ओला कैब के ड्राइवर और उसके साथियों ने रची थी. आरोपियों ने डॉक्टर को छोड़ने की एवज में ओला कंपनी से पांच करोड़ की फिरौती मांगी थी. पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

अपहरण की यह वारदात बीती 6 जुलाई की है. प्रीत विहार के मेट्रो हॉस्पिटल में काम करने वाले डॉक्टर श्रीकांत गौड़ ने रात 11 बजे घर जाने के लिए ओला कैब बुक की थी. थोड़ी देर में ही ड्राइवर सुशील कैब लेकर उनकी लोकेशन पर पहुंच गया. कुछ दूर चलने के बाद ड्राइवर के साथी भी कैब में बैठ गए. डॉक्टर गौड ने इस बात का विरोध किया तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दे डाली.

आरोपी डॉक्टर को अपने साथ लेकर यूपी के मेरठ जा पहुंचे, जहां उनका ठिकाना था. उन्होंने वहां डॉक्टर को एक घर में बंधक बना लिया. अपहरण के बाद आरोपियों ने उसकी रिहाई के बदले ओला कंपनी से 5 करोड़ की फिरौती मांगी. इस बात की सूचना ओला कंपनी ने पुलिस को दी.

पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की. जांच में पता चला कि कैब में जीपीएस लगा हुआ है. इसके बाद लोकेशन ट्रेस करते हुए पुलिस दौराला के दादरी में आरोपियों के ठिकाने तक जा पहुंची. जब इस बात की भनक बदमाशों को लगी तो वे दूसरी गाड़ी लेकर फरार हो गए.

पुलिस आरोपियों की खोजबीन कर रही थी. इसी दौरान पुलिस को बदमाशों के मेरठ वाले ठिकाने का पता चल गया. बुधवार को पुलिस ने बदमाशों के ठिकाने की घेराबंदी कर ली. इस दौरान दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गई. कुछ देर चली गोलीबारी के बाद पुलिस ने विवेक उर्फ मोदी, प्रमोद और अनुज नामक बदमाश को अरेस्ट कर लिया. अगवा किए गए डॉक्टर को भी सकुशल बरामद कर लिया गया.

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ड्राइवर सुशील और अनुज ने इस तरह की वारदात की योजना बनाई थी. प्लान के मुताबिक सुशील के फर्जी कागजात तैयार करवाकर एक गाड़ी को ओला कंपनी में लगवाया गया था. उसी के बाद से आरोपी किसी शिकार की तलाश कर रहे थे. पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई कैब भी बरामद कर ली है. आरोपियों से पूछताछ जारी है.


अगर आपको यह समाचार पसंद आया हो तो अपने मित्रों को शेयर करना ना भूले
आप अपनी बात नीचे कमेंट बॉक्स में लिख सकते है  
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular