Friday, April 3, 2026
spot_img
HomeMarqueeऐसे 12 वर्षीय लड़की बनी माँ

ऐसे 12 वर्षीय लड़की बनी माँ

Join us-9918956492—————————-
12 वर्षीय रेप पीड़िता बनी माँ

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लड़कियों के साथ रेप और छेड़छाड़ जैसी वारदाते थमने का नाम नहीं ले रही है।अपराधियो के हौसले इतने बुलन्द है कि छोटी छोटी बच्चियों को भी नहीं छोड़ते है। ऐसा ही एक मामला लखनऊ में थाना इन्द्रानगर इलाके में देखने को मिला। जहा 12 वर्षीय नाबालिग के साथ कई महीने पहले रेप हुआ था, जिसको लेकर लखनऊ पुलिस की एक और बड़ी लापरवाही सामने आई है।नाबालिग होने के बावजूद कई महीने तक पुलिस ने नही किया पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज, 181 आशा ज्योति केंद्र की टीम की काउंसिलिंग के बाद पीड़िता के परिजन हुए नाबालिग की डिलीवरी को तैयार और रीता बहुगुणा जोशी की पी ए शबनम पांडेय के साथ पहुंची आशा ज्योति केंद्र की टीम ने दबाव बनाकर मामले को पोक्सो एक्ट के अंतर्गत दर्ज करवाया।


आपको बताते चले की राजधानी लखनऊ में थाना इन्द्रानगर इलाके का मामला सामने आया है जहा 12 वर्षीय मासूम के साथ हॉवनियत का खेल खेला जाता है और राजधानी पुलिस अपनी मस्त ज़िन्दगी में खलल न पड़े सिर्फ इस वजह से मुकद्दमा तो लिखती है, आरोपी को गिरफ्तार भी करती है, लेकिन आरामतलब पुलिस पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करना मुनासिब नही समझती और न ही कोई करवाई करती है जिसका परिणाम ये निकलता है की वो 12 साल की बच्ची माँ तो बन जाती है, लेकिन इंसाफ पूरी तरह से दिलवाने में पुलिस नाकाम रहती है, 181 आशा ज्योति केंद्र की टीम की कॉन्सलिंग के बाद पीड़ित के परिजन नाबालिग की डिलिवरी के लिए राज़ी हो जाते है और लोहिया अस्पताल में भर्ती करते हैं, जहां उसने बेटे को जन्म दिया है, मंत्री रीता बहुगुणा जोशी की पी ए शबनम पांडेय और आशा ज्योति की टीम ने दबाव बनाकर पूरे मामले को पोक्सो एक्ट में देर रात परिवर्तित करवाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular