एसपी पूर्वी अनुराग आर्या ने लगाई बच्चो की क्लास
कानपुर महानगर। शुक्रवार को कई स्कूलों के बच्चे कोतवाली पहुंचे जहां एसपी पूर्वी अनुराग आर्य ने उन बच्चो को पुलिस की बारीकियां बताई। इस दौरान बच्चे भी थाने जोश के साथ पहुंचे जहां सभी बच्चो को एसपी पूर्वी ने बच्चों को पुलिस का क्या काम होता है क्या विभाग होते है इन सभी को बच्चो के सामने रखा|

एसपी ईस्ट अनुराग आर्या ने बच्चो को बताया कि पुलिस के छोटे से लेकर बड़े अधिकारियों को किस तरह के मोनोग्राम और स्टार अशोक की लाट मिलती है उन्हें बताया साथ ही बंदूकों को भी दिखाया और जेल बन्दी ग्रह के बारे में भी बताया उन्होंने कहा कि कभी भी पुलिस से मत डरिये उन्हें अपनी बात आराम से बताइये पुलिस तो आपकी मित्र है और हमेशा आपके साथ है बच्चो को भी एसपी से मिल कर उनके अनुभव सुनने पर काफी अच्छा लगा और उन्होंने सभी बच्चों को सही ढंग से पढ़ाई करने की अपील की।
सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
————————————————————————————————————————-
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबर





