एसडीएम रुदौली ने तहसील प्रसासन के साथ बाढ़ नियंत्रण विभाग व स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ बैठक कर लिया जायजा
रुदौली(फैजाबाद)रूदौली क्षेत्र के रौनाही तटबन्ध के बसे गांव में बाढ़ से बचाव को लेकर रूदौली तहसील प्रसासन के साथ बाढ़ नियंत्रण विभाग व् स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महंगू का पूरवा में ग्रामीणों के साथ बैठक कर बाढ़ से होने वाली आपदा से बचाव की जानकारी दी।
एडीएम फ़ैजाबाद मदन चंद्र दुबे ने ग्रामीणों को बाढ़ के मौसम में विशेष सावधानी बरतने की हिदायत दी।उन्होंने बताया कि किसी भी आपदा की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियो को दे ताकि समय पर मदद पहुचाई जा सके।बाढ़ के समय एक दूसरे का सहयोग करे कटान की स्थित में जरुरी सामानों व् पशुओ को सुरक्षित स्थान पर पहुचाएं।

उपजिलाधिकारी रूदौली पंकज सिंह ने स्वास्थ्य विभाग व् पशु चिकित्सा विभाग को समय समय पर बाढ़ प्रभावित गांवो में मौजूद रहकर बीमारियो की जाँच के निर्देश दिये है।
चौदह जून को होगा बाढ़ से बचाव का मॉक ड्रिल
महंगू का पूरवा में चौदह जून को मॉक ड्रिल के माध्यम से बाढ़ नियंत्रण विभाग व् प्रशिक्षित गोताखोरों के द्वारा घाघरा नदी में मॉक ड्रिल किया जायेगा।जिसको लेकर सभी विभाग के कर्मचारियो को समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए है।इस मौके पर ए डी एम मदन चंद्र दुबे,उपजिलाधिकारी रूदौली पंकज सिंह,नायबतहसीलदार नरसिंह नारायण वर्मा,डॉ मदन बरनवाल,डॉ अनुज सिंह,राजेश मिश्रा,जीतेन्द्र सिंह,राजस्व निरीक्षक व् लेखपाल फकीरे प्रसाद सहित विभिन्य विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे।
ताहिर रिज़वी की रिपोर्ट





