BRIJENDRA BAHADUR MAURYA——–
एसजीपीजीआई के कर्मचारियों को सातवां वेतन आयोग मिलने पर आभार व्यक्त किया एवं दिया बधाई |
लखनऊ।राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मुख्य संयोजक जे एन तिवारी एवं संयुक्त परिषद की महामंत्री श्रीमती शशि सिंह ने एसजीपीजीआई लखनऊ के कर्मचारियों को सातवां वेतन आयोग देने पर मुख्य सचिव एवं प्रमुख सचिव वित्त का आभार व्यक्त किया है एवं एसजीपीजीआई के कर्मचारियों को बधाई दिया है |

उन्होंने एक प्रेस विज्ञप्ति अवगत कराया है कि विगत 7 सितंबर को उनकी अपर मुख्य सचिव वित्त श्री अनूप चंद पांडे जी से इस संबंध में वार्ता हुई थी उसके बाद ही वित्त विभाग से यह पत्रावली अनुमोदित कर दी गई थी | 8 सितंबर को मुख्य सचिव के निर्देश पर अपर मुख्य सचिव कार्मिक श्री दीपक त्रिवेदी से भी राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की मांगों पर वार्ता के दौरान यह बिंदु उठाया गया था ,जिस पर उन्होंने प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा से वार्ता कर शीघ्र ही शासनादेश कराने का आश्वासन दिया था, उसी क्रम में एसजीपीजीआई के कर्मचारियों को सातवां वेतन आयोग देने के बारे में आदेश जारी हो गया है l उनकी यह मांग राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मांग पत्र में थी l एसजीपीजीआई के टेक्निकल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डीके सिंह व्यक्तिगत रूप से राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मुख्य संयोजक जे एन तिवारी से जुड़े हुए हैं l एसजीपीजीआई के कर्मचारियों को यह सुविधा मिलने में थोड़ा विलंब जरूर हुआ लेकिन सही ढंग से पैरवी करने से सातवां वेतन आयोग का लाभ उनको मिल गया l.
जे एन तिवारी ने अवगत कराया है कि डॉक्टर आर एम एल संस्थान लखनऊ एवं केजीएमयू के कर्मचारियों को भी यह सुविधा शीघ्र ही दिलाने का प्रयास राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद द्वारा किया जा रहा है l आशा की जाती है कि इन संस्थानों के कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ इसी माह में मिल जाएगा |
https://www.youtube.com/watch?v=WibAR5bvXQM





