Thursday, March 5, 2026
spot_img
HomeItawaएमनीव विज़न स्कूल इटावा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली का...

एमनीव विज़न स्कूल इटावा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली का उत्सव

इटावा। एमनीव विज़न स्कूल में हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी होली उत्सव का आयोजन नर्सरी से कक्षा चार तक के विद्यार्थियों के लिए बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रेम,एकता और आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ावा देना था।विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगी सजावट से सुसज्जित किया गया।इस अवसर पर सभी विद्यार्थी रंगीन परिधानों में अत्यंत आकर्षक लग रहे थे।

शिक्षकों ने विद्यार्थियों को होली का महत्त्व समझाया और आपसी सद्भाव,प्रेम तथा सौहार्द का संदेश दिया।नन्हें विद्यार्थियों ने विभिन्न होली गतिविधियों जैसे रंग भरना,क्राफ्ट कार्य एवं रचनात्मक कार्यों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।इसके साथ ही विद्यार्थियों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियाँ दीं तथा सुरक्षित एवं प्राकृतिक रंगों के साथ आनंदपूर्वक होली खेली।बच्चों की मुस्कान और उत्साह ने पूरे वातावरण को और भी आनंदमय बना दिया।यह होली उत्सव सभी विद्यार्थियों के लिए अत्यंत आनंदमय एवं अविस्मरणीय अनुभव रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular