Tuesday, March 3, 2026
spot_img
HomeMarqueeएडीआर का आरोप प्रदेश के ज्यादातर मेयर करोड़पति

एडीआर का आरोप प्रदेश के ज्यादातर मेयर करोड़पति

join us-9918956492—————————————————-
अपने व्हाट्सप्प ग्रुप में 9918956492 को जोड़े——————————— 
एडीआर का आरोप प्रदेश के ज्यादातर मेयर करोड़पति है
प्रदेश का निकाय चुनाव होने के बाद एक बार फिर एडीआर ने प्रदेश के मेयरों पर आरोप लगाते हुए कहा कि ज्यादातर मेयर अपराधी और करोड़पति है।
लखनऊ के प्रेस क्लब में एडीआर ने स्थानीय निकाय चुनाव होने के बाद प्रेस वार्ता की प्रेस वार्ता में बताया कि प्रदेश के स्थानीय निकाय चुनाव के नतीजे आने के बाद जो तस्वीर उभर कर सामने आयी है उससे यह साफ है कि कम बड़े शहरों में मतदाताओं ने अपेक्षाकृत साफ सुथरी छवि के पढ़े लिखो को चुने गए मेयरों में बड़ी तादाद करीब 80 फीसदी करोड़पतियों की है |
संजय सिंह ने बताया कि जहाँ तक करोड़पतियों के चुने जाने का सवाल हो तो भाजपा के टिकट पर चुन कर आये 80 फीसदी और बहुजन समाज पार्टी के दोनों मेयर करोड़ पति है।
सबसे ज्यादा संपति वाले मेयरों में आगरा से भाजपा के टिकट पर चुने गए नवीन जैन 409 करोड़ रुपये अभिलाषा गुप्ता इलाहाबाद 58 करोड़ लखनऊ से संयुक्ता भाटिया व गोरखपुर से सीताराम जायसवाल आठ आठ करोड़ व अलीगढ़ से बसपा के टिकट पर चुने गए मो फुरकान 7 करोड़ रुपये है ।
आगे कहा कि इस बार के स्थानीय निकाय चुनावो में एडीआर यूपी ने लखनऊ नगर निगम में मतदाता जागरूकता का सघन अभियान चलाया ।
लगभग 30 दिनों तक चले इस अभियान में एडीआर के 100 से ज्यादा वॉलंटियर ने सभी 110 वार्डो में जाकर मतदाताओं से संपर्क किया नक्कड़ नाटको और रैलियों के जरिये से भी जागरूकता अभियान चलाया। 
सतीश संगम की रिपोर्ट——————-
——————————————————————————————————————–
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular