एडवा का जिला खाद्य आपूर्ति कार्यालय पर प्रदर्शन आज
– राशन कोटेदारों के खिलाफ प्रदर्शन करेगी अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति
– कार्ड धारकों को परेशान कर रहे कोटेदारों की काली करतूत उजागर करेगा संगठन
– महामंत्री सुधा सिंह के नेतृत्व में दिया जायेगा खाद्य आपूर्ति अधिकारी को ज्ञापन

कानपुर महानगर। सरकारी राशन की दुकानों पर कोटेदारों की मनमानी से परेशान कार्ड धारकों की समस्याओं को अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति (एडवा) ने गंभीरता से लिया है। जगह जगह से कोटेदारों की शिकायतों पर एडवा की महामंत्री सुधा सिंह अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं और पीड़ित कार्ड धारकों के साथ खाद्य आपूर्ति अधिकारी से बात करेंगी और उनको ज्ञापन देंगी।
एडवा की महामंत्री सुधा सिंह ने बताया कि हमारी समिति कल राशन कोटेदारों द्वारा परेशान किये जा रहे कार्ड धारकों की समस्याओं पर जिला खाद्य आपूर्ति कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन करेगी। महामंत्री के अनुसार सरकार द्वारा गरीबों को दिये जा रहे राशन की जमकर कालाबाजारी की जा रही है। लेकिन संबंधित जिम्मेदार कान में तेल डालकर बैठे हैं। शहर भर में परेशान कार्ड धारकों की आवाज अब एडवा बनेगा।
सुधा सिंह ने कहा कि कोटेदारों की मनमानी पर हमारी समिति के सदस्य हक के लिये भटक रहे गरीब राशन कार्ड धारकों के साथ (एडवा) जिला खाद्य आपूर्ति कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन करेगी और जिलापूर्ति अधिकारी को ज्ञापन सौंपेगी।
सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट





