Wednesday, March 18, 2026
spot_img
HomeMarqueeऊर्जा मंत्री ने विधुत विभाग के डिविजन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण 

ऊर्जा मंत्री ने विधुत विभाग के डिविजन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण 

ऊर्जा मंत्री ने विधुत विभाग के डिविजन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

मोहनलालगंज।मोहनलालगंज मे विधुत विभाग के डिविजन कार्यालय का बुधवार को औचक निरीक्षण करने पहुँचे ऊर्जा मन्त्री उ.प्र. सरकार श्रीकांत शर्मा पहुंचते ही विभाग के कर्मचारियों मे अफरा तफरी का माहौल दिखा  विभाग के कार्यों से असन्तुष्ट दिखे।
सौभाग्य योजना के अंतर्गत विद्युत कनेक्शन, उपभोक्ताओं की शिकायतों में शिथिलता, पवार ऑफ ऑल योजना के क्रियान्वयन आदि से सम्बंधित जानकारी माध्यंचल निगम लिमिटेड के शिर्ष गोमती नगर खण्ड़ के चीफ अधीक्षण अभियंता से ली।फिर बिलिंग रूम मे जाकर देखा तो वहा गंदगी का अम्बार मिला अधिशाषी अभियन्ता को फटकार लगायी फ़िर कार्यालय में बैठ कर विभाग का पूरा ब्योरा मांगा जिसमें प्रमुखता से बकाया बिलों की वसूली के लिये पूछताछ कर कड़ाई से निर्देश दिया जल्द से जल्द पुराने बकायेदारों के ऊपर सख्ती से वसूलने का आश्वासन दिया। सौभाग्य योजना के तहत होने वाले विधुत कनेक्शन पर जोर दिया जिनके कनेक्शन नही हुये उनको जल्द कनेक्शन कराये जायें।मौके पर मौजूद बिल जमा करने आये ग्रामीण व भाजपा मंडल अध्यक्ष डाक्टर विश्वाश व मनीष तिवारी,राहुल सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
मुकेश द्विवेदी की रिपोर्ट 
——————————————————————————————————————-
9918956492 को अपने मोबाइल में avadhnama news के नाम से सेव करे और अपना नाम जिला हमे व्हाट्सएप्प करें 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular