Friday, March 20, 2026
spot_img
HomeMarqueeउलेमा काउंसिल के नेता सहित तीन नामजद व 10 आज्ञा पर मुकदमा...

उलेमा काउंसिल के नेता सहित तीन नामजद व 10 आज्ञा पर मुकदमा कायम

कस्बा खेतासराय में अवैध तरीके से चल रही मुर्गे की दुकानों को हटाने का चल रहा था अभियान
उलेमा काउंसिल के नेता सहित तीन नामजद व 10 आज्ञा पर मुकदमा कायम
खेतासराय(जौनपुर) शुक्रवार की सुबह अधिशाषी अधिकारी खेतासराय पुलिस बल के साथ सभी दुकानों को उपजिलाधिकारी शाहगंज के आदेश पर हटवा रहे थे तभी दुकानदारों व पुलिस के बीच जम कर हाता पाई व नोक झोंक हुई भारी संख्या में भीड़ एकत्र होगई भीड़ को तित्तर बितर करने के लिए पुलिस को हल्का बल भी प्रयोग करना पड़ा जिसमे एक सिपाही व दुकानदार को भी मामूली चोट आई।
ज्ञात हो कि सप्ताह भर पहले नगर पंचायत ने सभी दुकानदारों को लीगल नोटिस भेज दिया था लेकिन किसी दुकानदार ने मीट की दुकान नही हटाई जिसका अभियान शुक्रवार की सुबह पुलिस बल के साथ चलाया जारहा था जिसमे दोनों के बीच जम कर संघर्ष हुआ दुकानदारों का आरोप है कि प्रसाशन बिना सूचना दिए बलपूर्वक हमारी वर्षों की पुरानी दुकान तोड़ने लगा तथा दुकान के लिए नगर में कोई स्थान भी निर्धारित नही किया जिसके कारण दुकानदारों के सामने जीविका संकट है।
अधिशाषी अधिकारी अमित कुमार की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद सहित 10 अज्ञात लोगों पर हत्या का प्रयास,सरकारी कार्य मे बाधा डालना,बल प्रयोग करना तथा बलवा, सहित आठ गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करके लगभग आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेलिया है बाकी आरोपियों के संभावित ठेकानो पर दबिश देरही है.
अज़वद काज़मी की रिपोर्ट
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular