Wednesday, February 25, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiउम्मीद पोर्टल पर शिया वक्फ का 80 प्रतिशत पंजीकरण पूरा

उम्मीद पोर्टल पर शिया वक्फ का 80 प्रतिशत पंजीकरण पूरा

5 दिसंबर तक प्रक्रिया पूरी करने की अपील, मंज़र अब्बास रिज़वी

बाराबंकी। उम्मीद पोर्टल पर शिया वक्फ के 80 प्रतिशत पंजीकरण का कार्य पूरा हो गया है। शिया वक्फ के नोडल अधिकारी मंज़र अब्बास रिज़वी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनकी पूरी टीम दिन-रात इस कार्य में जुटी हुई है। श्री रिज़वी ने उम्मीद जताई कि यह कार्य समय पर पूरा हो जाएगा। उन्होंने बताया कि शेष बचे 20% वक्फों से संपर्क कर उन्हें पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने के लिए कहा जा रहा है। उन्होंने सभी औकाफ (वक्फ) के मुतवल्लियों से सक्रिय होने की अपील की, ताकि काम में तेजी लाई जा सके।

श्री रिज़वी ने स्वीकार किया कि कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जिन लोगों के पास वक्फ के पूरे दस्तावेज़ नहीं हैं, उन्हें वक्फ बोर्ड लखनऊ और अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी बाराबंकी के सहयोग से आवश्यक पेपर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। दोनों विभागों के समन्वय से बाराबंकी जिले में शिया वक्फ का पंजीकरण तेजी से हो रहा है।

भारत सरकार द्वारा निर्धारित 5 दिसंबर की समय सीमा को देखते हुए, सभी वक्फों (चाहे वे सुन्नी वक्फ के हों या शिया वक्फ के) के लोगों को जागरूक होने की सख्त आवश्यकता है, तभी यह कार्य संभव हो पाएगा। समय कम होने की वजह से उम्मीद पोर्टल पर पंजीकरण कराने को लेकर भीड़ देखने को मिला। नोडल अधिकारी मंज़र अब्बास ने जनपद के सभी मुत्तलियानो से अपील की है कि जल्द से जल्द छुटे वक्फ का पंजीकरण करे अगर ऐसा नही किया गया तो वक्फ पर प्रशासन का कब्जा माना जायेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular