Friday, February 27, 2026
spot_img
HomeMarqueeउत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन के द्वारा पत्रकार सम्मेलन किया

उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन के द्वारा पत्रकार सम्मेलन किया

मथुरा। पत्रकारिता दिवस पर ब्रज प्रेस क्लब उत्तर प्रदेश जर्नालिस्टस एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु के नेतृत्व में होटल बृजवासी रॉयल स्टेट बैंक चौराहा पर पत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें कहा गया पत्रकारिता को चौथा स्तंभ माना जाता है। और देश को चलाने में पत्रकारों का भी बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहा है। आज के दिन यानी 30 मई को हिंदी पत्रकारिता दिवस मनाया जाता है। 30 मई 1826 को पंडित युगल किशोर शुक्ल ने कलकत्ता में प्रथम हिंदी समाचार पत्र उदंत मार्तंड का प्रकाशन आरंभ किया था। तथा भारत में पत्रकारिता की शुरुआत पंडित युगलकिशोर शुक्ल ने ही की थी। और तब से लेकर आज तक हिंदी पत्रकारिता ने एक लंबा सफर तय किया। उदंत मार्तंड के आरंभ के समय किसी ने कल्पना भी नहीं की थी कि हिंदी पत्रकारिता आगे चलकर इतना बड़ा आकार  ले लेगी। और हिंदी पत्रकारिता इतनी महत्वपूर्ण हो जाएगी। उपजा के अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु ने एक्सीडेंट में मारे गए स्वर्गीय गोपाल शर्मा एवं अन्य पीड़ित पत्रकारों का दर्द रखा और कैबिनेट मंत्री उप मुख्यमंत्री, विधायक आदि से पीड़ित परिजनों को सहायता दिलाने की अपील की

इस अवसर पर माननीय उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा एवं कैबिनेट मंत्री नंदकिशोर नंदी जी, क्षेत्रीय विधायक पूरन प्रकाश, पूर्व कांग्रेस विधायक प्रदीप माथुर,मथुरा नगर निगम मेयर मुकेश आर्य बंधू,वरिष्ठ कॉग्रेस नेता यामिनी रमण आचार्य, देवेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू भैया, वरिष्ठ पत्रकार देशभक्त जी, आबिद हुसैन कांग्रेस अध्यक्ष, और अन्य  गणमान्य राजनेता एवं पत्रकार बंधुओं ने प्रोग्राम में शिरकत की। सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस के आला अधिकारी पुलिस फोर्स के साथ होटल परिसर में मौजूद रहे और समय-समय पर आला अधिकारी सुरक्षा का जायजा लेते रहे मथुरा शहर में पांच पत्रकारों के परिवार के भरण पोषण के लिए सहायता राशि के रूप में कैबिनेट मंत्री नंदकिशोर नंदी ने प्रत्येक परिजन को 25 हजार रुपए अपनी ओर से प्रदान करने की घोषणां की इसी बीच गोकुल विधायक पूरन प्रकाश ने भी 10 हजार रुपए की सहायता राशि प्रत्येक परिवार को प्रदान करने की घोषणा की और उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा जी ने सरकार से सहायता प्रदान कराने का वादा किया पत्रकारिता दिवस के मौके पर कहां पत्रकार अपनी गरिमा को बनाए रखें ईमानदारी के साथ अपने कार्य को अंजाम दें।
जिला प्रभारी शाहिद कुरेशी की रिपोर्ट
————————————————————————————————————————-
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular