Wednesday, February 25, 2026
spot_img
HomeMarqueeउत्तर प्रदेश के राज्यपाल समस्त प्रदेशवासियों गणतंत्र दिवस बधाई दी

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल समस्त प्रदेशवासियों गणतंत्र दिवस बधाई दी

JOIN US-9918956492——————————————————-
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक ने 69वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को सुख, समृद्धि एवं शांति के लिये अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।


राज्यपाल ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने बधाई सन्देश में मातृभूमि के सम्मान एवं उसकी आजादी के लिये अपने जीवन की आहूति देने वाले असंख्य वीरों के प्रति आदर व्यक्त करते हुए कहा है कि आज भी उनकी वीरगाथा और अदम्य साहस को हम लोग याद करते हैं और उनसे प्रेरणा प्राप्त करते हैं। उन्होंने कहा कि साम्प्रदायिक सद्भाव हमारे देश की एक विलक्षण विशेषता है। हमारा देश सदियों से विभिन्न धर्मांे और समुदाय रूपी मोतियों से पिरोया हुआ रहा है। हमारा भारत दर्शन, साहित्य और कलाओं का तीर्थ-स्थल रहा है।
श्री नाईक ने कहा कि आज के अवसर पर हम अपने अन्दर सामाजिक और नैतिक मूल्यों तथा मानवीय संवेदनाओं को समाहित करंे। यही हमें मानवता के प्रति हमारे सामाजिक उत्तरदायित्वों का बोध कराता है और हमारे विचारों को परिपक्व करता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी प्रदेशवासी उत्तर प्रदेश के गौरव को सुरक्षित रखने में अपना महती योगदान देते रहेंगे। 

https://www.youtube.com/watch?v=PBLx74WM1t8


अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular