लखनऊ |उत्तर प्रदेश के पूर्वी जिलों में सोमवार को आंधी पानी की आशंका है। मौसम विभाग ने इस बारे में जानकारी दी है। विभाग के मुताबिक 18 जून को कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अंदेशा है। मौसम विभाग ने बताया कि 19 और 20 जून को भी ऐसा ही मौसम बना रह सकता है।

बता दें कि बीते 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक 44.6 डिग्री सेल्सियस तापमान इलाहाबाद में रिकॉर्ड किया गया। बता दें कि पिछले कई दिनों से प्रदेश गर्मी की मार झेल रहा है। हालांकि मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक अब मौसम में बदलाव की संभावना है। विभाग ने उम्मीद जताई है कि सोमवार से पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में आंधी और बारिश हो सकती है।
उधर, लगातार गर्मी से प्रदेश के लोग बेहाल हैं। बीते 24 घंटे में प्रदेश के अलग-अलग जिलों में 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान दर्ज किया गया है। ऐसे में आने वाले 24 घंटे में आंधी-पानी की संभावना से लोगों को राहत मिलती दिख रही है। वहीं अगर मॉनसून की बात करें तो दक्षिण पश्चिम मॉनसून के कमजोर पड़ जाने के कारण फिलहाल अब जून अंत तक ही इसके पहुंचने की संभावना है।
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबर





