JOIN US-9918956492———————————————————
अपने व्हाट्सप्प ग्रुप में 9918956492 को जोड़े—————————————-
आलमबाग बस स्टेशन ,टेढ़ी पुलिया ,पटेल नगर, सुजानपुरा क्षेत्र के व्यापारी आदर्श व्यापार मंडल से जुड़े “उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, आलमबाग बस स्टेशन “इकाई का हुआ गठन अरबाब आलम सिद्दीकी -अध्यक्ष ,राजीव श्रीवास्तव महामंत्री ,हरविंदर पाल सिंह कोषाध्यक्ष चुने गए 18 जनवरी ,बृहस्पतिवार आलमबाग बस स्टेशन ,टेढ़ी पुलिया ,पटेल नगर ,सुजानपुरा क्षेत्र के व्यापारियों ने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आदर्श व्यापार मंडल से जुड़ने का निर्णय लेते हुए आदर्श व्यापार मंडल की सदस्यता ग्रहण की एवं अपनी समस्याओं के समाधान के लिए “उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, आलमबाग बस स्टेशन” इकाई का गठन किया फैजाबाद रोड स्थित कार्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अध्यक्ष संजय गुप्ता के सामने संगठन की सदस्यता ग्रहण की ,

संगठन अध्यक्ष संजय गुप्ता ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उनकी हर स्तर पर सहायता करने का आश्वासन दिया एवं उनसे भी व्यापारियों के लिए संघर्ष करने का आव्हान किया कैंट प्रभारी मोहित कपूर ने उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, बस स्टेशन के नवनियुक्त पदाधिकारियो की घोषणा की नवगठित कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर अरबाब आलम सिद्दीकी, महामंत्री पद पर राजीव श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष पद पर हरविंदर पाल सिंह , वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मोहम्मद शुऐब एवं हाजी मोहम्मद आफाक उपाध्यक्ष पद पर सुनील राज गुप्ता एवं अजीम सिद्दीकी संगठन मंत्री पद पर हाजी जमील मंत्री पद पर ओवेज़ मीडिया प्रभारी पद पर सय्यद नावेद एवं मोहम्मद जावेद चुने गए इस अवसर पर संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, मीडिया प्रभारी इक़बाल हसन,नगर महामंत्री दीपक लाम्बा,नगर उपाध्यक्ष मसिउज्जजमा गांधी, मंत्री विनोद सोनी विशेष रुप से मौजूद रहे |
https://www.youtube.com/watch?v=CPvzcJMuhJk
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|





