Friday, April 10, 2026
spot_img
HomeUncategorizedइस साल की कई बड़ी फिल्में

इस साल की कई बड़ी फिल्में

join us-9918956492—————–
आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर अभिनीत शुभ मंगल सावधान अपनी लागत से दोगुनी कमाई की ओर बढ़ रही है. शुक्रवार को रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सुस्त शुरुआत की थी. पहले दिन फिल्म ने दो करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए थे. लेकिन शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई ओपनिंग कलेक्शन से लगभग तीन गुना थी. बता दें कि शुक्रवार को 2.71, शनिवार को 5.56 और रविवार को 6.19 करोड़ रुपये फिल्म की कमाई थी. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक़ शुभ मंगल ने सोमवार को 2.53 करोड़ की कमाई की. अब तक कुल कमाई 16.99 करोड़ रुपये हो चुकी है. फिल्म की लागत 10 से 15 करोड़ के बीच बताई जा रही है.

‘शुभ मंगल सावधान’ के अलावा अजय देवगन-इमरान हाशमी स्टारर ‘बादशाहो’ भी बढ़िया कमाई कर रही है. हालांकि इस फिल्म ली लागत करीब 80 करोड़ रुपये है. कमाई का मौजूदा पेस बरकरार रहा तो इस हफ्ते के अंत तक फिल्म अपनी लागत वसूल लेगी. वैसे इन दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर छाए वीराने को दूर किया है.

मिलन लूथरिया निर्देशित व अजय, इलियाना डिक्रूज, इमरान हाशमी, ईशा गुप्ता और विद्युत जामवाल की ‘बादशाहो’ ने अपनी रिलीज के पहले दिन 12.60 करोड़, शनिवार को 15.60, रविवार को 15.10 और सोमवार को 6.82 करोड़ की कमाई की. अब तक फिल्म की कुल कमाई 50.12 करोड़ रुपये है.

फिल्म ‘बादशाहो’ की कहानी आपातकाल की पृष्ठभूमि पर है. जबकि शुभ मंगल सावधान पुरुषों की यौन समस्या ‘इरेक्टाइल डिस्फंक्शन’ पर आधारित है. शनिवार को ईद त्योहार की छुट्टियों ने दोनों फिल्मों ‘बादशाहो’ और ‘शुभ मंगल सावधान’ को बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में फ़ायदा पहुंचाया.

अगर इस साल की बात करें तो कई बड़ी फिल्में जैसे ‘ट्यूबलाइट’, ‘जग्गा जासूस’, ‘मुन्ना माइकल’, ‘जब हैरी मेट सेजल’ और ‘ए जेंटलमैन’ बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही हैं. इसमें सलमान खान और शाहरुख खान की फ़िल्में भी शामिल थीं. इनकी लागत भी काफी ज्यादा थी.

‘बादशाहो’ और ‘शुभ मंगल सावधान’ से पहले अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर अभिनीत फिल्म ‘टॉयलेट : एक प्रेम कथा’ ने बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कमाई की थी. अक्षय की फिल्म ने 129 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है.

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म बाबू मोशाय बंदूकबाज ने भी लागत से कई गुना ज्यादा कमाई की. इस फिल्म का बजट सिर्फ दो करोड़ रुपये था. प्रचार प्रसार पर तीन करोड़ रुपये खर्च किए गए थे. आयुष्मान और राजकुमार राव की फिल्म बरेली की बर्फी ने भी बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की. रविवार तक इस फिल्म ने 29 से ज्यादा तक का कलेक्शन कर लिया है.

https://www.youtube.com/watch?v=kMFCjzj29nE&t=1s


अवध न्यूज़ के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडिओ के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadh news सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular