Friday, April 3, 2026
spot_img
HomeMarqueeइस सवाल पर भड़के अखिलेश यादव

इस सवाल पर भड़के अखिलेश यादव

join us-9918956492———————————————————
अपने व्हाट्सप्प ग्रुप में 9918956492 को जोड़े————————————— 
बसपा छोड़कर अन्य पार्टियों में जाने वाले नेताओं का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। वीरवार को भी बसपा के एक पूर्व विधायक ने हाथी का साथ छोड़कर साईकिल पर सवार हो गए। 

दरअसल वीरवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय लखनऊ में प्रेस कॉफ्रेंस आयोजित की गई थी। यहां पर सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बसपा और भाजपा से आए नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई। सपा ज्वॉइन करने वाले नेताओं में भाजपा के पूर्व विधायक शम्‍भू चौधरी और नंद किशोर मिश्रा, वहीं बसपा के पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्द‌ीकी शामिल हैं। इसके अलावा तहसीन सिद्दीकी जो कि बसपा से पूर्व जिलाध्यक्ष रह चुके हैं, ने भी सपा का दामन थाम लिया। इनके अलावा कई अन्य नेताओं ने भी सपा का रुख किया है।
मीडिया पर किया प्रहार 
मीडिया को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा ‌कि हम राजनैतिक ही नहीं प्रोफेशनल लोगों का भी समाजवादी पार्टी में स्वागत करते हैं। हम इसके लिए प्रयासरत हैं। वहीं स्वयं को ‘लड़का’ कहे जाने पर मीडिया पर प्रहार करते हुए कहा कि कभी योगी जी को भी ‘लड़का’ कह कर देखिए। पूर्व मुख्यमंत्री की यह टिप्पणी उन खबरों पर आई है, जिनमें उन्हें और राहुल गांधी को ‘लड़का’ कहकर संबोधित किया गया है।
यूपी की कानून व्यवस्‍था पर उठाया सवाल
यूपी की कानून व्यवस्‍था पर बोलते हुए कहा कि, लोगों को पीटा जा रहा है और पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं कर रही। प्रदेश की दयनीय हालत को देखते हुए ही शायद नए डीजीपी अभी ज्वॉइन नहीं कर रहे। पूर्व मुख्यमंत्री ने बाराबंकी में हुई मौतों पर 10 लाख रुपए मुआवजे की मांग की।
——————————————————————————————————————–
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular